उत्तर प्रदेश, नोएडा: सोरखा गांव में नाबालिग ने लगाई फांसी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सोरखा में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बच्चे के की उम्र महज 13 साल के आसपास है। उसका शव झुग्गी में बने कमरे में रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके की वजह भी हैंगिंग निकलकर सामने आई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं किशोर के परिजनों ने बेटे की हत्या होने की आशंका जताई है। पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने मारपीट के बाद किशोर के नाखून भी उखाड़े। तोताराम के तीन बेटे सौरभ, राघव और हर्ष हैं। 13 वर्षीय राघव अक्सर रात में बगल के निर्माणाधीन मकान में सो जाता था। राघव के परिजनों का कहना है कि पड़ोस के एक व्यक्ति ने बीते शनिवार राघव को अपने नवनिर्मित मकान पर बुलाया।

वहां पर एक कबाड़ी वाला भी था, जो पड़ोसी व्यक्ति का दोस्त है। पड़ोसी और कबाड़ी वाले ने राघव से तीन लाख रुपए की नकदी और लैपटॉप चोरी होने के मामले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी। दोनों को शक था कि राघव ने नकदी और लैपटॉप चुराया है। आरोप है कि दोनों ने राघव की पिटाई की। राघव के भाई हर्ष ने यह सबकुछ देखा। मारपीट के बाद कबाड़ी वाला राघव को अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर ले गया था। परिजन रात भर राघव को तलाशते रहे पर वह नहीं मिला।

पड़ोसी के मकान में लटका मिला शव

पड़ोसी के मकान में राघव का शव लटका हुआ है। उसने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। दोनों आनन फानन में भागकर मौके पर पहुंचे और बेटे का शव देखकर बिलख पड़े। इसके बाद घटना की जानकारी सेक्टर-113 थाने की पुलिस को दी गई। थाने की पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। देर शाम मृतक किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले को लेकर एसीपी ट्विंकल जैन का कहना है कि मारपीट के पहलू पर मामले की जांच की जा रही है।

हैंगिंग निकली मौत की वजह

सुबह जब वो घर कमरे से बाहर नहीं आया तो वहां परिजन पहुंचे। फांसी के फंदे से लटका देखकर चीख पुकार मच गई। पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में मौत की वजह हैंगिंग निकलकर सामने आई है। पुलिस परिजनों और उसके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img