Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Mustafabad Fire: मुस्तफाबाद के नेहरू विहार में चार मंजिला इमारत में भीषण आग, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Mustafabad fire, Nehru Vihar fire news, Delhi building fire,

Mustafabad Fire: मुस्तफाबाद के नेहरू विहार में चार मंजिला इमारत में भीषण आग, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफाबाद स्थित नेहरू विहार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चार मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार इस इमारत में साबिर अपने परिवार के साथ रहता है। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मोबाइल बैटरी के कबाड़ का गोदाम बना हुआ था, जहां बैटरियों को चार्ज करने और उनकी छंटाई का काम किया जाता था, जबकि तीसरे फ्लोर पर साबिर का परिवार रह रहा था। अचानक गोदाम में आग लग गई और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे धुआं और लपटें पूरी बिल्डिंग में फैल गईं।

घटना के समय बिल्डिंग के सामने रहने वाली एक महिला ने सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर से आग की लपटें उठती देखीं और जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और बिल्डिंग के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। लोगों की तत्परता से फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। इस दौरान साबिर, उसकी पत्नी और उनके दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसे जुनेद को नहीं बचाया जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं समीर की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

इस हादसे में दो अन्य लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस और फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या बैटरी चार्जिंग के दौरान हुई चिंगारी मानी जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें