Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: शाहदरा में अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश, चार चोरी की कारों सहित शातिर आरोपी गिरफ्तार

Shahdara news, Delhi auto lifter gang, car theft busted

Delhi Crime: शाहदरा में अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश, चार चोरी की कारों सहित शातिर आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले में चार पहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड शाहदरा ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। AATS शाहदरा की टीम ने अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 50 वर्षीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से दिल्ली-एनसीआर से चोरी की गई चार कारें बरामद की गई हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में वाहन चोरी पर लगाम कसने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते कुछ समय से शाहदरा जिले में कार चोरी की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया।

इसके बाद AATS शाहदरा को सभी घटनास्थलों का गहन निरीक्षण करने और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एसआई विक्रांत चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जो एसीपी ऑपरेशंस शाहदरा मोहित सिंह की निगरानी में कार्य कर रही थी। टीम ने सादी वर्दी में इलाके में तैनात होकर स्थानीय लोगों और गुप्त सूत्रों के माध्यम से सूचनाएं जुटाईं। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि एक शातिर वाहन चोर चोरी की गई सफेद रंग की शेवरले बीट कार से ताहिरपुर चौक होते हुए दिलशाद गार्डन की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आईएचबीएएस अस्पताल के पास जाल बिछाया और संदिग्ध वाहन को रोककर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।

आरोपी की पहचान कामरयाब, उम्र 50 वर्ष, निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी के पास से बरामद शेवरले बीट कार गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में दर्ज एक चोरी के मामले से संबंधित है। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर तीन और चोरी की कारें बरामद की गईं, जिनमें दो मारुति ब्रेजा और एक मारुति बलेनो शामिल हैं।

ये सभी वाहन दिल्ली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलता था और बाद में उन्हें उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों में बेच देता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी कामरयाब पहले भी चोरी और अन्य संगीन मामलों में आठ बार संलिप्त रह चुका है। पूछताछ में उसने अपने साथियों माजिद और ताजू के नाम उजागर किए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि इस कार्रवाई से वाहन चोरी के संगठित नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें