गाज़ियाबाद: दो माह में 20 हजार मरीजों को फोन पर मिला इलाज

अमर सैनी

गाजियाबाद। दो माह में 20 हजार से ज्यादा मरीजों को फोन पर इलाज मिला है। फिलहाल जिले में 78 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) टेली कंसलटेंसी के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहे हैं। हालांकि जिले में 42 सीएचओ नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। इसके कारण वहां पर मरीजों को फोन पर चिकित्सीय सेवा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी हैं।

जिले के चार ब्लॉक में से लोनी में 14, मुरादनगर में 27, रजापुर में 20 और भोजपुर में 17 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहे हैं। सीएचओ ने ई-संजीवनी ऐप डाउनलोड कारकर लोगों को टेली मेडिसीन सेवा दे रहे हैं। इसका लोगों को काफी लाभ मिल रहा हैं। जनपद में अब तक 78 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और 67 एमबीबीएस चिकित्सकों की आईडी बन चुकी है। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी टेलीमेडिसिन सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। अप्रैल और मई महीने में 78 सीएचओ ने 20590 मरीजों को सेवाएं प्रदान की है और उससे मरीजों को लाभ हुआ हैं। सबसे ज्यादा मुरादनगर में मरीजों ने टेली कसलटेंसी का लाभ लिया। मुरादनगर में 6558, भोजपुर ब्लॉक में 5895, रजापुर ब्लॉक में 5140 और लोनी में 2997 लोगों ने ई संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सीय सेवा का लाभ उठाया।

विशेषज्ञ चिकित्सक भी जुड़ेंगे

जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) अनुराग भारती ने बताया कि वर्तमान में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) द्वारा उपलब्ध कराई जा रही टेली कंसलटेशन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। एएनएम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बैठे चिकित्सक और जिला व प्रदेश स्तर पर बैठे विशेषज्ञ चिकित्सक टेलीमेडिसिन सेवाओं से जोड़े जा रहे हैं, ताकि घर बैठकर या फिर नजदीकी एचडब्लूसी जाकर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया जा सके। इससे अस्पतालों पर भीड़ कम होगी और लाभार्थी को अस्पताल तक आने जाने से भी मुक्ति मिलेगी। प्र

टेलीमेडिसिन सेवाएं हर कार्य दिवस में सुबह नौ से चार बजे तक उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्ले स्टोर से ई संजीवनी एप डाउनलोड कर घर बैठे सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। इसके अलावा मरीज अपने नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्लूसी) पर टेली मेडिसिन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। – डा. भवतोष शंखधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गाजियाबाद

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img