यमुना सिटी में पांच सितारा होटल बनाने की तैयारी

अमर सैनी

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में तीन, पांच और सात सितारा होटल बनाने की तैयारी कर रहा है। आईटीसी समेत कई देशी-विदेशी होटल कंपनियों ने प्राधिकरण से जमीन की मांग की है। जल्द ही प्राधिकरण होटल के लिए भूखंड योजना लाएगा। इस योजना से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने वाले लोगों को ठहरने के साथ ही अच्छे खाने की सुविधा भी मिलेगी। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट के पास एक्सप्रेसवे के किनारे पांच सितारा होटल की योजना लाई जाएगी।

यमुना सिटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने और यहां हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए नई योजनाएं बनाई जा रही हैं। इन योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। साथ ही औद्योगिक, आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की मांग बढ़ रही है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट के आसपास और एक्सप्रेसवे के किनारे होटल बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। तीन, पांच और सात सितारा होटलों के लिए अलग-अलग क्षेत्रफल के भूखंडों पर योजना आएगी। इनका क्षेत्रफल 3 हजार वर्ग मीटर से लेकर 10 हजार वर्ग मीटर तक हो सकता है। यमुना सिटी में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को देखते हुए आईटीसी और कई अन्य विदेशी होटल कंपनियों ने यहां निवेश में रुचि दिखाई है। इन्हें एयरपोर्ट के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे कई सेक्टरों में जमीन भी दिखाई गई है, जो इन्हें पसंद भी आई है।

जून में लांच हुई होटल योजना जांच के घेरे में

प्राधिकरण ने जून में सेक्टर-28 में एक होटल के लिए भूखंड योजना लांच की थी। जुलाई में ई-नीलामी के जरिए दो कंपनियों को भूखंड आवंटित किए गए, लेकिन महज 24 घंटे में ही यह योजना जांच के घेरे में आ गई। योजना में 5000 वर्ग मीटर और 10000 वर्ग मीटर के दो भूखंडों के लिए चार आवेदन आए। ई-नीलामी के जरिए दोनों भूखंड ओयो होटल चेन से जुड़ी एक ही कंपनी को आवंटित कर दिए गए। कंपनी का मुख्यालय ग्रेटर नोएडा में बताया गया और होटल संचालन लखनऊ में होने का दावा किया गया। जबकि नियमानुसार दोनों भूखंड एक कंपनी को आवंटित नहीं किए जा सकते। इन भूखंडों की नीलामी से प्राधिकरण को कुल 122.48 करोड़ रुपये मिले थे। यह योजना अभी भी पूरी तरह से लागू नहीं हो पाई है। ऐसे में होटलों की मांग को ध्यान में रखते हुए एक और योजना लाने पर काम चल रहा है।

कोट:
कई कंपनियों ने होटल बनाने के लिए जमीन देखी है, यहां एयरपोर्ट और फिल्म सिटी होने के कारण पांच और सात सितारा होटल बनाने पर फोकस है। कई बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश करने को तैयार हैं। इसके चलते नई योजना लाने पर काम चल रहा है। – डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img