Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Jammu Kashmir: अनंतनाग में लापता आर्मी जवान का मिला शव, आतंकियों ने किया था अपहरण

अनंतनाग में लापता आर्मी जवान का मिला शव, आतंकियों ने किया था अपहरण

सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले से लापता एक सैनिक को गोलियों से छलनी शव बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि ‘टेरिटोरियल आर्मी’ के जवान हिलाल अहमद भट बीते दिन शाह इलाके से लापता हो गए थे। अनंतनाग के उतरासू इलाके के सांगलान वन क्षेत्र से उनका शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि शव को मेडिकल औपचारिकताएं पूरा करने के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सुरक्षा बलों ने जवान की तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “खुफिया जानकारी के आधार पर आठ अक्टूबर को भारतीय सेना ने पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर कोकेरनाग के कजवान जंगल में एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। ‘टेरिटोरियल आर्मी’ के एक जवान के लापता होने की सूचना के बीच रात भर यह अभियान जारी रहा।

सूत्रों ने बताया कि दो में से एक जवान आतंकियों के चंगुल से भागने में सफल रहा। जवान को आतंकवादियों ने गोली मार दी, जिससे उसके कंधे में चोट आई। लेकिन वह सुरक्षित बच गया। घायल जवान को इलाज के लिए सेना के 439 फील्ड अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों जवान स्थानीय हैं। वह टेरिटोरियल आर्मी की 162 बटालियन से जुड़े हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *