Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएंLucknow : योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजलीLucknow : चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीGreater Noida Buddha Statue: गौर सिटी चौक पर गौतम बुद्ध की चारमूर्ति फिर स्थापित

म्यूचुअल फंड में मुनाफे का झांसा देकर पौने दो करोड़ ऐंठे

साइबर अपराधी ने म्यूचुअल फंड में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति के साथ एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की है
साइबर अपराधी ने म्यूचुअल फंड में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति के साथ एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की है

अमर सैनी

नोएडा। साइबर अपराधी ने म्यूचुअल फंड में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति के साथ एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की है। कई बार में खाते में रकम ट्रांसफर कराई गई। जब पीड़ित ने रकम ट्रांसफर करना बंद कर दिया तो जालसाजों ने संपर्क तोड़ दिया। रकम निकालने के दौरान पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई।
सेक्टर-50 स्थित महागुन मैपल सोसाइटी निवासी सन्मुख राव ने बताया कि तीन महीने पहले उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को म्यूचुअल फंड और शेयर में निवेश करने वाली कंपनी का अधिकारी बताया और निवेश संबंधी कई जानकारी दीं। कथित अधिकारी ने कहा कि सन्मुख अगर रकम निवेश करेंगे तो कम समय में ही दोगुना लाभ मिलेगा। इसके बाद सन्मुख को एक व्हाट्ïसएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में पहले से ही करीब 200 लोग जुड़े थे, जो समय-समय पर म्यूचुअल फंड में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का स्क्रीनशॉट डाल रहे थे ताकि पीड़ित को झांसे में लिया जा सके। इसके बाद जालसाजों ने विभिन्न कंपनियों के बड़े शेयरधारकों तक पहुंच होने का झांसा देकर शेयर खरीदवाए। आरोपियों ने सन्मुख से अलग-अलग तरीके से एक करोड़ 80 लाख रुपये निवेश करा दिए। जालसाजों ने बताया कि एक करोड़ 80 लाख की रकम 16 करोड़ की हो गई है। इसके बाद निवेश को और बड़ा बनाने और अधिक पैसे का लालच देने के लिए एकमुश्त राशि जमा कराने का झांसा दिया गया। पीड़ित पर करीब 40 लाख रुपये की एकमुश्त रकम जमा करने का दबाव बनाया गया। जब पीड़ित ने अपनी जमा की गई रकम और लाभांश निकालने का प्रयास किया तो उसे रुपये वापस नहीं दिए गए। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

नाइजीरियन गिरोह पर शक

पीड़ित का आरोप है कि जालसाजों का एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो इस तरह की ठगी को अंजाम दे रहा है। नाइजीरियन गिरोह द्वारा ठगी की जाने की आंशका जाहिर की जा रही है। पुलिस उन खातों की जानकारी जुटा रही है, जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *