Hapur News : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए हालिया बस अग्निकांड के बाद हापुड़ में परिवहन विभाग ने अलर्ट हो गया है और नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने 15 वाहनों को बंद कर दिया है। इनमें 6 प्राइवेट बसें और 7 निजी वैन शामिल हैं। एआरटीओ रमेश चौबे और पीटीओ आशुतोष उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। हापुड़ शहर और आसपास के इलाकों में वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, बीमा और ओवरलोडिंग की जांच की गई। कई वाहनों में खामियां मिलने पर उन्हें तुरंत बंद किया गया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, परिवहन अधिकारियों ने कहा कि लखनऊ में स्कूल वैन दुर्घटना के बाद पूरे राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि बिना फिटनेस वाले वाहन हादसों का कारण बन सकते हैं। इसलिए सभी वाहन मालिकों को तय मानकों का पालन करना होगा। एआरटीओ रमेश चौबे ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने अभिभावकों से बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रमाणित वाहनों का चयन करने की अपील की है। इस कार्रवाई से वाहन मालिकों में हलचल मची है। आम जनता ने इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है।


