Minor girl molested in Ballabhgarh

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में नाबालिक बच्ची से गलत हरकत, भारी हंगामे के बाद आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 में नाबालिक बच्ची से गलत हरकत का मामला सामने आया है। जहा एक 38 वर्षीय व्यक्ति आजाद अहमद ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है की देर रात सेक्टर 3 पुलिस चौकी में सैकड़ो लोग एकत्रित हुए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों का आरोप है की करवाई के नाम पर फरीदाबाद पुलिस उल्टा पीड़ितों को धमका रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है की कई पुलिस वालों ने शराब पी रखी थी और लोगों को गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे। ये भी आरोप लगाया की चौकी इंचार्ज का भी रवैया लोगों के प्रति ठीक नहीं था। हालांकि लोगों का दबाव पड़ने पर पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img