Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Kapil Mishra ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए, कहा- दिल्ली में अवैध रूप से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसाया

कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए, कहा- दिल्ली में अवैध रूप से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसाया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी काली गतिविधियों को छुपाने के लिए लगातार झूठ बोल रही है और यह प्रचार कर रही है कि उनके खिलाफ वोट काटे जा रहे हैं।

कपिल मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने अवैध रूप से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को दिल्ली में बसाया है और उन्हें ₹10,000 महीने की राशि दी जा रही है। उन्होंने इस बात का वीडियो भी दिखाया जिसमें यह स्पष्ट कहा जा रहा है कि इन लोगों को बिजली और पानी की सुविधाएं भी दी जाती हैं।

कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि जहां एक तरफ दिल्ली की आम जनता को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा, वहीं इन अवैध बस्तियों को टैंकरों से पानी की सुविधा दी जाती है। उन्होंने इसे आम आदमी पार्टी का एक अवैध वोट बैंक करार दिया और दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें