राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Traffic Jam: नोएडा-गाजियाबाद एनएच-9 पर भीषण जाम, सड़क हादसे में महिला की मौत

Noida Traffic Jam: नोएडा-गाजियाबाद एनएच-9 पर भीषण जाम, सड़क हादसे में महिला की मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा और गाजियाबाद को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर आज भारी जाम की स्थिति देखने को मिली। हिंडन नदी के पास छिजारसी क्षेत्र में वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। जाम का असर दूर तक फैल गया, जिससे सुबह ऑफिस और ड्यूटी पर निकलने वाले लोगों को खासा परेशान होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, सुबह NH-9 पर एसजेएम हॉस्पिटल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन बड़ी संख्या में हाईवे पर पहुंच गए और वहीं धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस वजह से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और जाम लग गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची और परिजनों को हाईवे से हटाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

वहीं, ट्रैफिक पुलिस जाम को खुलवाने के प्रयास में लगातार लगी हुई है। सुबह के समय हुई इस घटना ने न सिर्फ यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया बल्कि लोगों की दिनचर्या को भी बिगाड़ दिया। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players