Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Murder: दिल्ली के गीता कॉलोनी में ढाबे पर डंडे से वार कर रिक्शा चालक की हत्या

Delhi Murder Geeta Colony

Delhi Murder: दिल्ली के गीता कॉलोनी में ढाबे पर डंडे से वार कर रिक्शा चालक की हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। महिला कॉलोनी इलाके में सड़क किनारे बने एक ढाबे पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक रिक्शा चालक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार 17 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजकर 49 मिनट पर गीता कॉलोनी थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें सूचना दी गई कि एक व्यक्ति सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही एएसआई रंजीत सिंह पुलिस टीम के साथ एसकेवी नंबर 1 स्कूल की बाउंड्री वॉल के पास, आईडीएफसी बैंक के सामने महिला कॉलोनी, गांधी नगर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया, जिसके सिर में गंभीर चोट थी और आसपास खून फैला हुआ था।

पीसीआर कॉलर अखिलेश, निवासी गांधी नगर, दिल्ली ने मृतक की पहचान दनुआ के रूप में की, जिसकी उम्र करीब 36 वर्ष थी और वह लालबत्ती, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। दनुआ मटका बनाने की दुकान पर काम करता था और साथ ही पैडल रिक्शा चलाता था। पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम को बुलाया, फोटोग्राफी कराई गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया।

मामले में अहम गवाह के रूप में ढाबा संचालक खुशी राम, उम्र लगभग 62 वर्ष, निवासी गीता कॉलोनी सामने आए। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एसकेवी स्कूल की बाउंड्री वॉल के पास फुटपाथ पर ढाबा चलाते हैं। घटना वाली शाम दनुआ और एक अन्य रिक्शा चालक बंटी उनके ढाबे पर आए और शराब पी। कुछ देर बाद दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान बंटी ने पास पड़ी लकड़ी की छड़ी उठाकर पूरी ताकत से दनुआ के सिर पर वार कर दिया। सिर पर जोरदार चोट लगने से दनुआ जमीन पर गिर पड़ा और उसके मुंह से खून बहने लगा।

ढाबा संचालक के लिखित बयान के आधार पर गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी मौके से बरामद कर लिया गया है। आरोपी बंटी पुत्र सुखराम, उम्र 26 वर्ष, गांव अतरौली, जिला अलीगढ़ का निवासी है और पेशे से रिक्शा चालक बताया गया है।

डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हत्या अचानक उकसावे में की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें