Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

UP Police Mock Drill: गौतमबुद्धनगर पुलिस का ‘बलवा ड्रिल’ अभ्यास, दंगाइयों से निपटने की रणनीति पर किया रिहर्सल

UP Police Mock Drill: गौतमबुद्धनगर पुलिस का ‘बलवा ड्रिल’ अभ्यास, दंगाइयों से निपटने की रणनीति पर किया रिहर्सल

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस ने सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में एक विशेष ‘बलवा ड्रिल’ का आयोजन किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दंगा जैसी आपातकालीन स्थितियों में पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और नियंत्रण क्षमता को और अधिक सशक्त बनाना था। इस मौके पर जिले के सभी थानों से पुलिस अधिकारी और जवानों ने भाग लिया।

अभ्यास के दौरान मॉक सेटअप तैयार किया गया, जिसमें दंगा जैसी परिस्थिति को दर्शाते हुए पुलिस टीमों ने आपसी तालमेल के साथ स्थिति से निपटने के सभी अहम चरणों का प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों ने दंगाइयों को नियंत्रित करने, भीड़ को तितर-बितर करने, घायलों को रेस्क्यू करने और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देने जैसे अनेक पहलुओं का व्यावहारिक अभ्यास किया।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में आयोजित इस ड्रिल में जवानों को दंगा नियंत्रण में प्रयोग होने वाले हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, लाठी, केन शील्ड, चिली बम, टियर स्मोक, गैस ग्रेनेड और वॉटर कैनन सहित अन्य लेथल और नॉन-लेथल हथियारों के उपयोग की जानकारी दी गई। इसके साथ ही अलग-अलग इकाइयों जैसे लाठी दल, आंसू गैस दल, मेडिकल टीम, फोटोग्राफी यूनिट और फायर यूनिट ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की रणनीति को अंजाम दिया।

ड्रिल के अंत में अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों की डी-ब्रीफिंग की, उनके प्रदर्शन की सराहना की और जरूरी सुझाव दिए ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी आपात परिस्थिति का सामना प्रभावी ढंग से किया जा सके। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की तैयारियां कानून व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण स्थितियों में पुलिस की दक्षता और जवाबदेही को और भी बेहतर बनाएंगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें