डीजल जनरेटर को गैस में बदलने पर मिलेगी 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी

अमर सैनी

नोएडा। औद्योगिक क्षेत्रों में डीजल जनरेटर को सीएनजी में बदलने पर सरकार सब्सिडी देगी। इसके लिए उद्यमियों को न्यूनतम 5 लाख रुपये से अधिकतम 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। उद्यमियों के हित में योजना का नवीनीकरण कर सब्सिडी की राशि भी बढ़ा दी गई है। अब तक जिले में 50 से अधिक उद्यमियों को 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा चुकी है। फिलहाल 15 से अधिक उद्यमियों ने योजना के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन किया है।

शहर में छोटी-बड़ी मिलाकर 16 हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं। इसमें उद्यमियों ने अपनी जरूरत के हिसाब से 10 किलोवाट से लेकर एक हजार किलोवाट तक के डीजल जनरेटर लगाए हैं। हर साल सर्दी के मौसम में प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर उद्यमियों को डीजल जनरेटर बंद करने पड़ते हैं। ऐसे में उद्यमियों को आर्थिक नुकसान के साथ ही कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। जीआरएपी और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कई नियमों के चलते प्रदूषण के दौरान इकाइयों को संचालित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, उद्यमियों ने बताया कि डीजल जनरेटर को सीएनजी में बदलने में अधिक लागत आती है। उद्यमियों की परेशानी को देखते हुए सरकार सब्सिडी दे रही है। योजना के तहत सूक्ष्म विनिर्माण इकाइयों और छोटी विनिर्माण इकाइयों को ही योजना के तहत सब्सिडी दी जाएगी। इसमें सूक्ष्म इकाइयों को अधिक सब्सिडी दी जाएगी।

वर्जन
उद्यमियों की सुविधा के लिए डीजल को सीएनजी में बदलने पर सब्सिडी दी जा रही है। उद्यमियों को अधिकतम 20 लाख रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। नई योजना के तहत पिछले तीन सप्ताह में 15 उद्यमियों ने योजना के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन किया है। अब तक 50 से अधिक उद्यमियों को योजना के तहत सब्सिडी दी जा चुकी है।

-अनिल कुमार, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img