Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

महिला के गले से सोने की चेन लूटकर हुए फरार

सेक्टर 18 यानी मिनी कॉट प्लेस में बाइक सवार बदमाश सक्रिय हैं
सेक्टर 18 यानी मिनी कॉट प्लेस में बाइक सवार बदमाश सक्रिय हैं

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर 18 यानी मिनी कॉट प्लेस में बाइक सवार बदमाश सक्रिय हैं। आए दिन यह बदमाश मोबाइल और चेन स्नेंचिंग की वारदात को अंजाम देते हैं। जबकि पुलिस दावा करती है कि स्नेचिंग जैसे अपराध को रोकने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस बार बदमाश सेक्टर 18 में हल्दीराम के पास एक महिला से चेन लूटकर फरार हो गए।
ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन में रहने वाले धीरज कुमार वर्मा ने बताया कि वह अपनी मां के साथ सेक्टर 18 मार्केट में किसी काम से आए थे। काम के दौरान उनकी मां हल्दीराम के पास खड़ी थी। तभी एक बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आए और उनके गले सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के समय मौके पर काफी भीड़ थी। उनकी मां ने शोर भी मचाया। लेकिन बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाते दिल्ली की तरफ भाग निकले। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि घटना एक सप्ताह पुरानी है। यह चोरी का मामला है। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *