Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

दिल्ली में जमीन दिलवाने के नाम पर एक करोड़ा रुपये ठगे

थाना सेक्टर 24 में एसोटेक बिल्डर के एक अधिकारी ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है कि उन्होंने दिल्ली में जमीन दिलवाने के नाम पर कंपनी से एक करोड रुपए ले लिया तथा धोखाधड़ी कर कंपनी की रकम ठग ली
थाना सेक्टर 24 में एसोटेक बिल्डर के एक अधिकारी ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है कि उन्होंने दिल्ली में जमीन दिलवाने के नाम पर कंपनी से एक करोड रुपए ले लिया तथा धोखाधड़ी कर कंपनी की रकम ठग ली

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 24 में एसोटेक बिल्डर के एक अधिकारी ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है कि उन्होंने दिल्ली में जमीन दिलवाने के नाम पर कंपनी से एक करोड रुपए ले लिया तथा धोखाधड़ी कर कंपनी की रकम ठग ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि राधेश्याम शर्मा पुत्र भूदेव शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ए- 12 सेक्टर 24 स्थित एसोटेक बिल्डर के यहां अधिकृत प्रतिनिधि हैं। पीड़ित के अनुसार सत्यप्रिया लखोटिया नामक व्यक्ति वर्ष 2014 में उनके कंपनी के कार्यालय में आया, तथा उसने कंपनी के एमडी सहित अन्य लोगों के साथ बैठकर दिल्ली में सस्ते दर पर जमीन दिलवाने का ऑफर दिया। 60 करोड रुपए में सौदा तय हुआ। अग्रिम भुगतान 10 प्रतिशत देना तय हुआ, जो 6 करोड़ रूपया है। पीड़ित के अनुसार सत्यप्रिया को कंपनी की तरफ से एक करोड़ रूपया आरटीजीएस के माध्यम से दिया गया, तथा जमीन के मूल दस्तावेज दिखाने को कहा गया। उनका आरोप है कि ना तो सत्यप्रिया लखोटिया ने उन्हें जमीन के मूल दस्तावेज दिखाएं और ना ही उन्होंने उनके द्वारा दी गई अग्रिम भुगतान की रकम को वापस किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *