लाखों के जेवरात लेकर घरेलू सहायिका फरार

अमर सैनी

नोएडा। बिसरख कोतवाली के आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने घरेलू सहायक पर लाखों के जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है। सहायक अभी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित प्रदीप कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि आरती नाम की महिला उनके घर में घरेलू सहायक के तौर पर काम करती थी। पीड़ित के मुताबिक 4 जुलाई को वह अपने परिवार के साथ कहीं घूमने गए थे। जब वह वापस लौटे तो उनकी घरेलू सहायक उनसे यह कहकर चली गई कि वह किसी काम से बाहर जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके बाद उनकी बहू ने अपनी अलमारी खोली तो देखा कि सोने की छह अंगूठियां, तीन चेन, चार सिक्के, तीन झुमके और एक पेंडेंट गायब था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img