Noida: किराये पर थार लेकर निकले नाबालिग ने नोएडा में मचाया तांडव, तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो लोग घायल

Noida: किराये पर थार लेकर निकले नाबालिग ने नोएडा में मचाया तांडव, तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो लोग घायल

नोएडा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल के सामने बृहस्पतिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किराये पर लाई गई थार गाड़ी चला रहे एक नाबालिग ने सड़क पर जमकर उत्पात मचा दिया। तेज रफ्तार और घबराहट में किशोर ने एक के बाद एक तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाबालिग पहले थार को पीछे की ओर तेजी से बैक कर रहा था, तभी सड़क पर खड़ी एक बुलेट बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद उसने घबराहट में थार को आगे की ओर तेज रफ्तार में दौड़ा दिया और सामने चल रही दो अन्य बाइकों को भी टक्कर मार दी। लगातार टक्करों के बाद थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और वहीं रुक सकी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए।

सूचना मिलते ही सेक्टर-24 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने थार में सवार दोनों किशोरों को अपनी निगरानी में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि थार गाड़ी चला रहा किशोर नाबालिग है और दिल्ली के कोंडली इलाके का निवासी है। उसके पिता इंटीरियर का काम करते हैं। बताया गया कि बृहस्पतिवार दोपहर किशोर घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसी बीच उसने किसी तरह पैसों का इंतजाम कर थार को किराये पर लिया और नोएडा में अपने एक दोस्त से मिलने निकल पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, किशोर जब सेक्टर-22 के सामने पहुंचा तो अचानक उसने अपने परिजनों को सड़क पर देख लिया। परिजनों को देखते ही वह घबरा गया और इसी घबराहट में उसने थार को तेजी से पीछे किया, जिससे पहला हादसा हुआ। इसके बाद नियंत्रण खो बैठा और लगातार दो अन्य बाइकों को टक्कर मार दी। अंत में गाड़ी डिवाइडर से टकराकर रुकी।

हादसे में घायल बाइक सवारों की पहचान पवन कुमार और सुमित के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। टक्कर से तीनों दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

थाना प्रभारी सेक्टर-24 सुबोध कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों किशोरों से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि नाबालिग को किराये पर वाहन कैसे उपलब्ध कराया गया। पुलिस वाहन मालिक और किराये पर गाड़ी देने वाले व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है। पूरे मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img