Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Shakur Basti: शकूर बस्ती में कथित अवैध निर्माण को लेकर हंगामा, इलाके में बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा

Delhi Shakur Basti

Delhi Shakur Basti: शकूर बस्ती में कथित अवैध निर्माण को लेकर हंगामा, इलाके में बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा

रिपोर्ट: तीर्थांकर सरकार

दिल्ली के बाहरी क्षेत्र शकूर बस्ती के पीतमपुरा इलाके में डीडीए की जमीन पर कथित अवैध निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने मस्जिद प्रबंधन की ओर से बनाए जा रहे निर्माण की दीवार को तोड़ दिया, जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायक करनैल सिंह अपने समर्थकों और स्थानीय निवासियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डीडीए की जमीन पर अवैध रूप से मदरसा तैयार किया जा रहा था। इसी को लेकर विरोध जताते हुए नागरिकों ने निर्माण को ढहा दिया।

मामले पर जानकारी देते हुए शकूर बस्ती से भाजपा विधायक करनैल सिंह ने कहा कि मस्जिद प्रबंधन द्वारा कथित रूप से अतिक्रमित जमीन पर मदरसा बनाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पहले ही मस्जिद के मौलवी को मस्जिद परिसर में मदरसा संचालित नहीं करने को लेकर आगाह किया था। विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

करनैल सिंह ने यह भी दावा किया कि संबंधित जमीन को खाली कराने के लिए अदालत की ओर से पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी अवैध मदरसे या अवैध निर्माण को बनने नहीं दिया जाएगा।

विधायक के अनुसार, कुछ महीने पहले उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया था। उनका कहना है कि उस समय निर्माण सीमित स्तर पर था, लेकिन बाद में दोबारा शुरू कर दिया गया और दीवार की ऊंचाई काफी बढ़ा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिद से जुड़े लोग इस निर्माण कार्य में शामिल थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि अक्टूबर तक मदरसा शुरू करने की तैयारी की जा रही थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई।

फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें