Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

कुत्ते ने घरेलू सहायिका को काटकर किया घायल

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा दो में कुत्ते ने घरेलू सहायिका को काटकर घायल कर दिया
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा दो में कुत्ते ने घरेलू सहायिका को काटकर घायल कर दिया

अमर सैनी

नोएडा।ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा दो में कुत्ते ने घरेलू सहायिका को काटकर घायल कर दिया। शिकायत के बावजूद अभी तक प्राधिकरण ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सेक्टर महासचिव का कहना है कि लगभग सैकड़ों की संख्या में कुत्ते घूमते रहते हैं, जिसके कारण कोई न कोई हर रोज इनका शिकार बन रहा है।

शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जहां बच्ची को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया था तो शुक्रवार को सेक्टर अल्फा दो में घरेलू सहायिका को काटकर घायल कर दिया। शिकायत के बावजूद अभी तक प्राधिकरण ने कोई कार्रवाई नहीं की है। शहरवासियों की ओर से लगातार डॉग पॉलिसी लागू करने की कई बार मांग की जा रही है, लेकिन प्राधिकरण अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सेक्टर अल्फा दो में घरों में काम करने जा रही मेड को लावारिस कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कुत्तों को भगाकर मेड को बचाया। सेक्टर महासचिव एनपी सिंह ने बताया कि सेक्टर में लगभग सैकड़ों की संख्या में लावारिस कुत्ते घूमते रहते है, जिसके कारण कोई न कोई निवासी हर रोज इनका शिकार बन रहा है। शुक्रवार को सुबह घरों में काम करने जा रही मेड को लावारिस कुत्ते ने पीछे से हमला कर घायल कर दिया। निजी अस्पताल में मेड का इलाज कराया गया।
लावारिस कुत्तों को पकड़ने व डॉग पॉलिसी लागू करने के लिए कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी नींद से नहीं जाग रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी सेक्टर जू तीन में भी एक बच्ची को तीन कुत्तों ने काटकर घायल दिया। प्राधिकरण की कुत्तों को पकड़ने की लापरवाही को देखकर लगता है कि सेक्टरों में इंसानों के स्थान पर लावारिस कुत्तों का बसेरा होगा। सेक्टर वासियों ने प्राधिकरण में शिकायत कर डॉग पॉलिसी को लागू करने की मांग की है। गौरतलब है कि ओमीक्रॉन सेक्टर में बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *