Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में यातायात माह की शुरुआत, एसपी ने जागरूकता रैली को किया रवानाHapur News : मेरठ से मथुरा जा रहे व्यापारियों से हापुड़ में हथियार के बल पर 2.40 लाख की लूटChandigarh : रचनात्मकता और मासूमियत का संगम, ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीताLucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

अपोलो स्पैक्ट्रा, अपोलो वन ने दिल्ली में लॉन्च किया प्रीमियर बुटीक हेल्थकेयर हब

अपोलो स्पैक्ट्रा
अपोलो स्पैक्ट्रा, अपोलो वन ने दिल्ली में लॉन्च किया प्रीमियर बुटीक हेल्थकेयर हब

 

नई दिल्ली 5 अप्रैल, 2024: अपोलो हेल्थ एण्ड लाईफस्टाइल लिमिटेड के तहत जाने-माने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता अपोलो स्पैक्ट्रा हॉस्पिटल्स एवं अपोलो वन ने दिल्ली के करोल बाग स्थित पूसा रोड में अपने नए बुटीक हॉस्पिटल का लॉन्च किया। इस हॉस्पिटल का उद्घाटन टैनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा की मौजूदगी में हुआ।

अपोलो स्पैक्ट्रा को शॉर्ट स्टे सर्जरी में स्पेशलटी देखभाल के लिए जाना जाता है, वहीं अपोलो वन एआई आधारित प्रीवेन्टिव हेल्थकेयर समाधान उपलब्ध कराता है। यह बुटीक हॉस्पिटल सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम, कन्सलटेन्ट्स एवं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीज़ों की स्वास्थ्य संबंधी सभी ज़रूरतों के लिए वन-स्टॉप समाधान उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर श्री एमबीएन राव, बोर्ड के चेयरमैन, अपोलो हेल्थ एण्ड लाईफस्टाइल लिमिटेड ने कहा, ‘‘यह बुटीक हॉस्पिटल प्रीमियम हेल्थकेयर को सभी के लिए सुलभ बनाएगा। हॉस्पिटल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम और आधुनिक सुविधाएं मरीज़ों को नए स्तर की देखभाल प्रदान करेंगी। हॉस्पिटल आधुनिक टेक्नोलॉजी एवं उपकरणों जैसे रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम, डायग्नॉस्टिक सेवाओं और प्रीवेन्टिव हेल्थ प्रोग्रामों के माध्यम से मरीज़ों को सर्वश्रेष्ठ परिणाम देकर उनके अनुभव को पूरी तरह से बदल देगा।’’

सभा को सम्बोधित करते हुए सानिया मिर्ज़ा, जो निवारक स्वास्थ्य देखभाल के पक्ष में रही हैं, ने कहा, ‘‘यह देखकर अच्छा लगता है कि अपोलो भविष्य के लिए तैयार मेडिकल टेक्नोलॉजी के माध्यम से मरीज़ों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह बुटीक हॉस्पिटल एक्यूरेट डायग्नोसिस, पर्सनलाइज़्ड ट्रीटमेन्ट, सर्जिकल उपचार एवं प्रीवेन्टिव हेल्थ मैनेजमेन्ट में नए बेंचमार्क स्थापित करेगा।’ इस अवसर पर उन्होंने हॉस्पिटल के टेली-आईसीयू प्रोग्राम, रोबोटिक सर्जरी सुइट, कॉम्प्रीहेन्सिव डायग्नॉस्टिक सेंटर और अपोलो प्रो- हेल्थ पर्सनलाइज़्ड हेल्थ स्क्रीनिंग प्रोग्राम का भी अनावरण किया।

श्रीराम अइयर, सीईओ, अपोलो हेल्थ एण्ड लाईफस्टाइल लिमिटेड ने कहा, ‘‘यह युनिट प्रेसीज़न मेडिसिन, आधुनिक प्रीवेन्टिव केयर प्रोग्राम एवं सर्जिकल एक्सीलेन्स में विशेषज्ञ है। यह डायग्नॉस्टिक सेवाओं जैसे सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड स्कैन और मैमोग्राफी आदि के साथ बीमारियां के जल्द निदान को सुनिश्चित करती है। अपोलो वन 180 मिनट के स्क्रीनिंग प्रोग्राम के साथ प्रभावी परिणाम देता है। तीव्र टर्नअराउण्ड टाईम के साथ यह प्रोग्राम सुनिश्चित करता है कि आपकी व्यस्त दिनचर्या में भी आपकी जांच अच्छी तरह हो जाए।

अपोलो स्पैक्ट्रा मरीज़ों की विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सेवाओं की व्यापक रेंज पेश करता है जिसमें स्पेशलटीज़ जैसे आर्थोपेडिक्स एवं स्पाइन, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, ईएनटी, गैस्ट्रोएंट्रोलोजी, बैरिएट्रिक एवं यूरोलोजी आदि शामिल हैं।

हॉस्पिटल के एंडोस्कोपिक स्यूट की बात करें तो यहां कोलोनोस्कोपी, अपर एंडोस्कोपी, लैप्रोस्कोपी आदि के माध्यम से मरीज़ों को उत्कृष्ट गैस्ट्रो-एंट्रोलोजी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। अपोलो स्पैक्ट्रा में सुपर स्पेशलिस्ट सर्जन्स, आधुनिक आईसीयू हैं जहां अपोलो के सेंट्रल मेडिकल कमांड सेंटर के द्धारा टैली/ ई-आईसीयू के ज़रिए 24/7 रिमोट मॉनिटरिंग की जाती है। इसके अलावा प्रीमियम इनपेशेन्ट सुइट इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं कि ये मरीज़ों को अधिकतम आराम प्रदान करते हैं ताकि वे जल्द से जल्द ठीक हो सकें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *