नई दिल्ली: राजस्थान में होंगे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 : मांडविया

नई दिल्ली, 25 जून : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआइयूजी )-2025 का पांचवां संस्करण आगामी नवम्बर माह के दौरान राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को नई दिल्ली में की।

इस अंडर-25 खेल प्रतियोगिता है जिसमें 4,000 से अधिक छात्रों के भाग लेने की उम्मीद है। प्रतियोगिता की मेजबानी पूर्णिमा विश्वविद्यालय और राजस्थान विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से जयपुर में करेंगे। पिछले संस्करण की संयुक्त मेजबानी पूर्वोत्तर भारत के असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा ने की थी। इस दौरान चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की टीम केआइयूजी 2024 चैंपियनशिप जीतने में सफल रही थी।

डॉ. मांडविया ने एक्स पर पोस्ट किया, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पहली बार राजस्थान, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करेगा। 200 से ज्यादा यूनिवर्सिटी के 4000 से ज्यादा एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिसमें युवा, एकता और खेल उत्कृष्टता का जश्न मनाया जाएगा। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से हम ना सिर्फ एथलीटों को सशक्त बनाते हैं। बल्कि भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने के लिए जमीनी स्तर के खेलों को भी मजबूत बनाते हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img