Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Krishnakumar Kunnath KK: गूगल ने डूडल बनाकर दिया मशहूर गायक को सम्मान

Krishnakumar Kunnath KK
Krishnakumar Kunnath ‘KK’: गूगल ने डूडल बनाकर दिया मशहूर गायक को सम्मान

Krishnakumar Kunnath KK : गूगल ने डूडल बनाकर दिया मशहूर गायक को सम्मान

Krishnakumar Kunnath KK : आज Google के होमपेज पर कृष्णकुमार कुन्नथ, जिन्हें सभी प्यार से ‘केके’ के नाम से जानते हैं, को एक खास डूडल के जरिए श्रद्धांजलि दी गई है। यह दिन खास है क्योंकि आज ही के दिन केके ने 1996 में बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में ‘छोड़ आए हम वो गलियां’ से अपना पहला गाना गाया था। इस गाने ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी मधुर आवाज, जो एक समय लाखों दिलों की धड़कन थी, आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है।

Krishnakumar Kunnath KK
Krishnakumar Kunnath KK: गूगल ने डूडल बनाकर दिया मशहूर गायक को सम्मान

Krishnakumar Kunnath KK का करियर और शुरुआती सफर

Krishnakumar Kunnath KK का जन्म 23 अगस्त 1968 को दिल्ली में हुआ था और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए मार्केटिंग में काम किया, लेकिन संगीत उनके दिल के करीब था। 1994 में केके ने कमर्शियल जिंगल्स गाना शुरू किया, जिससे उनका संगीत सफर शुरू हुआ।

उनकी मधुर आवाज और गहराई भरे लहजे ने उन्हें संगीत के हर रंग में ढालने में मदद की। 1999 में ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म का गाना ‘तड़प तड़प’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस गाने ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया और फिल्म इंडस्ट्री में केके की धूम मच गई। इसी साल उनकी पहली सोलो एल्बम ‘पल’ रिलीज हुई, जिसमें ‘पल’ और ‘यारों’ जैसे गीत आज भी दोस्ती और यादों का प्रतीक माने जाते हैं।

गायक Krishnakumar Kunnath KK की खास पहचान

Krishnakumar Kunnath KK ने 500 से ज्यादा हिंदी गाने और 200 से अधिक रीजनल गाने गाए हैं। हिंदी सिनेमा में उनके रोमांटिक गाने जैसे ‘खुदा जाने’, ‘बीते लम्हे’, ‘दिल इबादत’, और ‘तू ही मेरी शब है’ ने एक अलग मुकाम हासिल किया। उनकी आवाज न केवल हिंदी बल्कि तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, बंगाली, असमी, मराठी और गुजराती भाषाओं में भी गूंजी। उनके गाए हुए गाने हर भाषा और शैली में उत्कृष्टता का प्रतीक रहे। इसके अलावा उन्होंने 3500 से ज्यादा जिंगल्स रिकॉर्ड किए, जो विभिन्न विज्ञापनों में सुने जाते हैं।

Krishnakumar Kunnath ‘KK’ की आवाज का जादू

Krishnakumar Kunnath KK के गाए गाने न केवल मनोरंजन के लिए थे बल्कि उनमें एक गहरी भावना छुपी होती थी। उनकी आवाज में एक अलग सी मिठास और खनक थी, जो हर उम्र के लोगों को आकर्षित करती थी। उन्होंने अपनी सिंगिंग स्टाइल से गानों को नई पहचान दी। उनके रोमांटिक और दर्द भरे गाने श्रोताओं को दिल की गहराइयों में उतर जाने का अनुभव कराते हैं। उन्होंने अपनी आवाज के जरिए एक पूरी पीढ़ी को अपने गानों के साथ जोड़ा और यही वजह है कि वे आज भी सभी के दिलों में जिंदा हैं।

गायक KKrishnakumar Kunnath KK का अंत

साल 2022 में कोलकाता में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान केके को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मात्र 53 साल की उम्र में इस महान गायक का जाना उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका था। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई और उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके गानों की यादें और उनकी मधुर आवाज हमेशा फैंस के दिलों में जीवित रहेंगी।

गूगल डूडल में केके का सम्मान

गूगल ने उनके सम्मान में जो डूडल बनाया है, वह एक ऐसा श्रद्धांजलि है जो उनके योगदान को हमेशा याद दिलाता रहेगा। उनके गानों के जरिए उन्होंने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया बल्कि संगीत के प्रति अपने समर्पण और प्यार को भी दिखाया।

Read More : कल्याणपुरी इलाके में दोस्तों ने अपने दोस्त की चाकू और बियर के बोतल से हमला कर मौत के घाट उतारा 

 

Watch Video: 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *