उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर के पांच युवाओं ने UPSC में लहराया परचम, जिले के लिए खास उपलब्धि, 19वीं से 491वीं रैंक तक हांसिल की

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) सिविल सेवा परीक्षा में इस बार ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर जिले का नाम रोशन कर दिया। सामान्य स्कूलों में शिक्षा हासिल कर जिले के पांच होनहार युवाओं ने यूपीएससी मेरिट में जगह बनाई है। अभी तक के इतिहास में बुलंदशहर में पहली बार पांच युवाओं ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है।

जिले का नाम हुआ रोशन

विभोर भारद्वाज ने 19 वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रणव शर्मा को 107वीं, शगुन को 322वीं, तुषार सिंह को 385वीं और अभय प्रताप सिंह राघव को 491 वीं रैंक मिली है। गांव उटरावली का रहने वाला विभोर भारद्वाज वर्तमान में इंडियन रेलवे में कार्यरत हैं। उन्होंने 25 वर्ष की आयु में दूसरी बार सिविल सेवा परीक्षा पास की है। पिछले वर्ष उनकी रैंक 735वीं थी। उनके पिता सतीश भारद्वाज नोएडा में एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर हैं। बीबीनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला बागवाला के प्रणव शर्मा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। यमुनापुरम के तुषार सिंह वर्ष 2020 में सीबीएसई इंटरमीडिएट के ऑल इंडिया टॉपर रहे हैं। उनके पिता प्रोफेसर और माता इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल हैं। कस्बा पहासू क्षेत्र के गांव दलपतपुर करीरा का अभय प्रताप सिंह राघव और सुशीला विहार कॉलोनी की शगुन ने भी सफलता हासिल की है। इन युवाओं की सफलता ने साबित किया है कि बुलंदशहर में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से प्रतिभाएं निकल रही हैं।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img