क्रिकेट खेलने के दौरान झगड़े में युवक पर बैट से हमला

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के तुस्याना गांव में क्रिकेट खेलते समय दो युवकों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। एक युवक ने बैट से दूसरे युवक को बुरी तरह पीटा। इससे पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है।

तुस्याना गांव के रहने वाले कुछ युवक रविवार को डी पार्क चौकी के समीप खाली पड़े मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलते समय किसी बात को लेकर गांव के नमे बैसोया और जितेंद्र के बीच झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि गाली देने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद जितेंद्र ने बैट से नमे पर हमला कर घायल कर दिया। नमे के शरीर पर चोट के निशान बने हैं। वहां मौजूद अन्य युवकों ने बीच बचाव करवाया और दोनों को घर छोड़ा। इस घटना के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईकोटेक तीन कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित नमे की शिकायत पर आरोपी जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img