Delhi Air Pollution: दिल्ली में जहरीली हवा से बिगड़ रहे हालात, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में जहरीली हवा से बिगड़ रहे हालात, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में हवा का स्तर जहरीला हो गया है. करीब सभी इलाक़ों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 पहुंच चुका है. दूषित हवा में कैसे कई तरह के हानिकारक तत्व मौजूद हैं, जो सभी के स्वास्थ पर बुरा असर डाल रहे हैं, इस सिलसिले में टॉप स्टोरी ने विकास मार्ग स्थित कैलाश दीपक हॉस्पिटल के चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी डिजीज के डॉ लवलीन शर्मा ने बताया कि इस समय दिल्ली में सांस लेना बेहद मुश्किल साबित हो रहा हैं.

वर्तमान में हवा में ऐसे हानिकारक तत्व मौजूद हैं जो लोगों को कई तरह की गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में ले रहे हैं. सबसे पहले हवा में कई घातक ऑक्साइड्स होते हैं, जैसे कार्बन मोनो ऑक्साइड, सल्फर ऑक्साइड और नाईट्रोजन ऑक्साइड्स. जैसे जैसे पॉल्यूशन बढ़ता है, हवा में इनकी मात्रा बढ़ती जाती है. इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और सर में दर्द जैसी बीमारियां शुरू होती हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान में हवा में इससे भी ज्यादा खतरनाक तत्व मौजूद है, जो कि लेड या मेटल रूबी शॉर्ट पार्टिकल्स होते हैं. जब यह सांस के द्वारा इंसानी शरीर में प्रवेश करते हैं तो यह बेहद घातक बीमारी जैसे कैंसर की गिरफ्त में ले लेते हैं.

डॉ. डॉ लवलीन ने बताया कि वर्तमान में जिस तरीके से हवा में हानिकारक तत्व मौजूद है, वह बॉडी के हर पार्ट के लिए घातक साबित हो रहे हैं. इसके कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा की समस्या व लेंस संबंधी परेशानियां हो रही हैं. इतना ही नहीं हवा में ऐसे भी घटक तत्व मौजूद हैं, जो इंसान की हड्डियों को भी कमजोर बना रहे हैं. वही जब यह तत्व खून में मिल जाते हैं तो लोगों को ब्लड कैंसर जैसी बीमारियों का भी शिकार बना लेते हैं.
जितना संभव हो सके घर से कम बाहर निकलें, खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है. अगर बाहर जाना बेहद जरूरी है तो मास्क जरूर पहनें, मास्क भी कोई हल्के नहीं बल्कि 95 मास की इस तरीके के पॉल्यूशन के इन्फेक्शन से रोक सकता है.

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img