उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में भंगेल एलिवेटड का काम पूरा, फिनिशिंग जारी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: -जुलाई में वाहन चालाकों के लिए खोलने का प्लान, लूप के लिए अलग से जारी होंगे टेंडर

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर बन रहे भंगेल एलिवेटेड रोड के काम पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे है जुलाई में इसे लोगों के लिए शुरू किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक पोल लगाने का काम भी अंतिम दौर में है।
हालांकि इसका शुभारंभ जून में किया जाना था। यह परियोजना पहले से ही करीब तीन साल देरी से चल रही है। निर्माण में 608 करोड रुपए खर्च किए जा रहे है।
बरौला, भंगेल और सलारपुर में जाम खत्म करने के लिए इस एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जा रहा है। यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 अगाहपुर से फेज-टू के गंदे नाले के पास तक बन रहा है। इसका काम जून 2020 में शुरू किया गया था। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा हो चुका है। एलिवेटड के प्रत्येक कर्व पर कवरिंग शीट भी लगाई जाएगी। रोड पर दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

लूप के लिए भी टेंडर जारी नहीं हुआ
इस एलिवेटेड रोड के लिए सेक्टर-49-107 चौराहे पर दोनों ओर दो-दो लूप बनाया जाना प्रस्तावित है। सेक्टर-37 से आकर सेवन एक्स सेक्टरों की ओर जाने के लिए हनुमान मूर्ति के पास लूप उतरेगा। इसी तरह सेवन एक्स से फेज टू की ओर से सूरजपुर की ओर जाने वालों के लिए लूप चढ़ाया जाएगा।

इसके दूसरी तरफ सेक्टर-107 की ओर चढ़ने-उतरने के लिए लूप बनाए जाएंगे। इनको मंजूरी हुए करीब सवा दो साल से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी तक टेंडर जारी नहीं किया गया है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि पहले एलिवेटेड रोड को पूरी तरह से पूरा किया जाएगा। इसके बाद लूप बनाए जाएंगे।

भंगेल एलिवेटड एक नजर में

डीएससी रास्ते पर अगाहपुर पेट्रोल पंप से एलईजेड तक करीब 4.5 किमी लंबी एलिवेटड है।
इसके निर्माण में करीब 608.81 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है।
इसका निर्माण पूरा किया जा चुका है।
अप्रैल 2025 की इसकी डेडलाइन है। हालांकि अभी इसमें समय लगेगा।
इसके निर्माण के बाद एलिवेटड पर लूप बनाए जाएंगे इसके लिए अलग से टेंडर जारी होगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players