Politicsदिल्लीपंजाब

मेरा दिल कहता है कि एक दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और हम देश को भाजपा से मुक्ति दिलाएंगे – मुख्यमंत्री केजरीवाल

आम आदमी पार्टी को गुजरात के लोगों ने राष्ट्रीय पार्टी बनाया - मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़/गुजरात, 15 मार्च( कोमल रमोला )
आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए ‘‘गुजरात में भी केजरीवाल’’ कैंपेन की शुरूआत की। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगंवत मान ने बड़ोदरा से चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। इस दौरान ‘‘आप’’ के भरूच से प्रत्याशी चैतर वसावा और भाव नगर से प्रत्याशी उमेश भाई समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गुजरात के लोगों ने ही आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 14 फीसद वोट मिले और हमारे 5 विधायक जीते। गुजरात का नाम भारतीय राजनीति के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम लोग भगत सिंह और भीमराव अम्बेडकर के सपनों की आजादी आम लोगों तक पहुंचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। दिल्ली और पंजाब की सरकार इसका उदाहरण है। दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार भगत सिंह और अंबेडकर के सपनों को साकार करने वाले काम कर रही है।
उन्होंने गुजरात की जनता से आम आदमी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों को जीताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा वाले दिल्ली और पंजाब में हमारे हर काम रोकते हैं। लेकिन जब संसद में आम आदमी पार्टी के 25-30 सांसद होंगे तो कोई हमारा काम नहीं रोक पाएगा क्योंकि हम एक बड़ा राजनीतिक ताकत बन जाएंगे।
मान ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की। आपने देखा होगा कि कैसे भाजपा के पीठासीन अधिकारी ने कैमरे के सामने मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ की। उसने हमारे 8 वोट कैंसिल कर दिए और जबरदस्ती अपना मेयर बना लिया था। फिर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए आम आदमी पार्टी का मेयर बनाया।
मेरा दिल कहता है कि एक दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और हम देश को भाजपा से मुक्ति दिलाएंगे – केजरीवाल
प्रेस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की जनता इंडिया गठबंधन के साथ है। गुजरात के लोग भी इस बार भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ वोट करने के लिए तैयार हैं। गुजरात ने 2014 व 2019 में 26 की 26 सीटें भाजपा को दे दी। क्या इन सांसदों ने पेपर लीक, जहरीली शराब जैसे मुद्दे संसद में कभी नहीं उठाए? वहीं, अगर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को सांसद बनते हैं तो वो आपकी आवाज उठाएंगे।
केजरीवाल ने कहा मेरा दिल कहता है कि एक दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और हमलोग देश को भाजपा से मुक्ति दिलाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players