उत्तर प्रदेश, नोएडा: ठगी में निदेशक समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।एक एनआरआई डॉक्टर ने एक बिल्डर कंपनी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बिल्डर के निदेशक समेत बारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नोएडा सेक्टर 36 निवासी डॉक्टर गुरप्रीत सिंह अमेरिका में रहते हैं। डॉक्टर गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक बिल्डर के कमर्शियल प्रोजेक्ट में तीन दुकानें खरीदी थी। इसके बाद बिल्डर ने यह प्रोजेक्ट दूसरे बिल्डर को हस्तांतरित कर दिया गया। दुकान बुक करते समय तय हुआ कि निवेशक को प्रति माह किराया दिया जाएगा।

पीड़ित डॉक्टर के मुताबिक बिल्डर ने दुकानों की रजिस्ट्री के बाद उन्हें करीब 36 महीने तक दुकानों का किराया नहीं दिया। जब इस संबंध में वह बिल्डर के प्रोजेक्ट पर बात करने पहुंचे तो बताया गया कि प्रोजेक्ट 2009 में पूरा होना था, लेकिन पूरा नहीं हो सका है। इसके बाद उन्हें बताया गया कि उनका जो मासिक किराया है, उसकी एवज में उन्हें एक दुकान आवंटित कर दी जाएगी। काफी दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें दुकान नहीं दी गई। इस बीच बिल्डर कंपनी ने पीड़ित का करीब 48 लाख रुपये हड़प लिया। पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की। इस मामले में बिल्डर पक्ष से 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img