Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Road Safety Month: गलत दिशा में वाहन चलाने के विरुद्ध जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा संदेश

Road safety month campaign,Traffic awareness India,Safe driving tips

Road Safety Month: गलत दिशा में वाहन चलाने के विरुद्ध जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा संदेश

रिपोर्ट: संदीप चौहान

37वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गाजियाबाद अलीगढ़ हाईवे पर लुहारली टोल प्लाजा के निकट आज गलत दिशा में वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान टोल प्लाजा स्टाफ द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को बताया गया कि गलत दिशा में वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। यातायात पुलिस अधिकारियों ने गलत दिशा में ड्राइविंग से होने वाले सड़क हादसों, जान-माल की भारी क्षति और इसके लिए निर्धारित कानूनी दंड की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने वाहन चालकों से सही लेन का उपयोग करने, ट्रैफिक संकेतों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत में शामिल करने की अपील की।

टोल प्लाजा स्टाफ की ओर से पंपलेट वितरित किए गए और प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से चालकों को समझाया गया कि थोड़ी सी लापरवाही कैसे बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अभियान के दौरान मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों बजरंग सैनी, विनीत सिंह, उत्तम सिंह, अजीत चौधरी, सोमवीर सिंह और सन्नी चौहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रखी जा सके।

यातायात पुलिस अधिकारी संजय कुमार ने भी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें। उन्होंने कहा कि सड़क पर अनुशासन ही सुरक्षित यात्रा की सबसे बड़ी कुंजी है और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करे। इस जागरूकता अभियान को सड़क सुरक्षा के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें