Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida illegal colonies: ग्रेनो की अवैध कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन नहीं मिलेगा, एनपीसीएल ने किया सख्त फैसला

Greater Noida illegal colonies: ग्रेनो की अवैध कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन नहीं मिलेगा, एनपीसीएल ने किया सख्त फैसला

नोएडा, 25 मार्च: ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने साफ कर दिया है कि प्राधिकरण की मंजूरी के बिना बने किसी भी कॉलोनी में अब बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। यह कदम लोगों को कॉलोनाइजरों के झांसे में फंसने से बचाने और नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

एनपीसीएल की टीम द्वारा किए गए सर्वेक्षण में पता चला कि ग्रेटर नोएडा के कुछ गांवों में भूमाफिया या कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनियों में भूखंड बेच रहे हैं और खरीदारों को यह झूठा आश्वासन दिया जा रहा है कि मकान बनाते ही उन्हें बिजली का कनेक्शन मिल जाएगा। इसके लिए कॉलोनाइजर बिजली के खंभे भी लगा देते हैं, जिससे बाहरी लोग आसानी से फंस जाते हैं।

एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि केवल उन्हीं कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाता है, जिनको ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) मिला हो। इसके लिए पहले से लागू नियम अब और सख्त कर दिए गए हैं। साथ ही, प्रबंधन ने अवैध कॉलोनियों में चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाने और जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पहले ही एनपीसीएल और निबंधन विभाग को पत्र भेजकर कॉलोनाइजरों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया है। प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए आवंटन पत्र, रजिस्ट्री, कब्जा प्रमाणपत्र और स्वीकृत मानचित्र के आधार पर ही किसी को बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति के किसी भी तरह का निर्माण करना प्रतिबंधित है। इसके अलावा, निबंधन विभाग से आग्रह किया गया है कि कृषि भूमि की रजिस्ट्री केवल कृषि उपयोग में की जाए, क्योंकि छोटे-छोटे टुकड़ों में रजिस्ट्री होने से लोग कॉलोनाइजरों के जाल में फंस जाते हैं।

एनपीसीएल ने जनता को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का उपयोग करना भी शुरू किया है ताकि लोग अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से बच सकें। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित होगा बल्कि लोगों को सुरक्षित और वैध तरीके से बिजली कनेक्शन मिलने में भी मदद मिलेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें