Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

जननायक जनता पार्टी के जो कार्यकर्ता या नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में गये हैं, अब पछता रहे हैं- ओ पी सिहाग

चंडीगढ़ 14 मई : (कोमल रमोला )एक पुरानी कहावत है कि ठोङ पड़ा पत्थर भारी होता है। ये कहावत यूं ही नहीं बनी इसके पीछे बकायदा तर्क है कि अगर कोई पत्थर किसी भी कारण से अपनी जगह से हिल जाता है तो अपनी असली सूरत खो देता है। सिहाग ने कहा कि या तो वो तेज पानी की धारा में लुढकते लुढकते अपना वजूद व वजन दोनों खो देता है या जब कोई विस्फोट होता है तो वो टुकड़े टुकड़े होकर बिखर जाता है। इस प्रकार पड़ा पत्थर अपनी जगह से हिलने पर अपनी पहचान बुरी तरह से खो देता है। यही हाल अपनी पार्टी छोड़ने वालों का होता है। इस विषय बारे बात करते हुए जजपा नेता ओ पी सिहाग ने कहा कि पिछले दिनों पार्टी के कुछ लोग जिसमें जजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष , कुछ पूर्व जिला अध्यक्ष या कुछ पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी अलग अलग कारणों से जजपा को छोड़कर दूसरे दलों में य़ह सोचकर शामिल हुए कि वहां जाते ही उनको पलकों पर बिठाया जाएगा, उनको लड्डू खिलाये जाएंगे, उनके पार्टी में शामिल होने पर उनकी शान में कसीदे कढे जाएंगे , उनको मंच पर बड़े नेताओं की बगल में बिठाया जाएगा तथा उनको आने चुनावों में टिकट भी दी जायेगी।
जजपा नेता सिहाग ने बताया कि उनकी पार्टी छोड़कर गए कई पुराने कार्यकर्ताओं तथा नेताओं से बातचीत हुई है तथा उनका कहना था कि उनका जजपा को छोड़कर जाना बड़ा गलत निर्णय था वो किसी गलत फहमी का शिकार होकर दूसरे दलों में चले गए। उन लोगों का मानना है कि जब उन्होंने जजपा को तिलांजलि देकर दूसरी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सम्मुख उनकी पार्टी में शामिल हुए तथा उनकी पार्टी का पटका पहना तब उनका थोड़ा बहुत मान सम्मान किया गया था एवं भविष्य में उनके हितों का पूरा ध्यान रखने का आश्वासन भी दिया गया था । बाद में जब वो उन नेताओं से किसी कार्यक्रम में मिले तो उन बड़े नेताओं ने उनको पहचाना तक नहीं तथा अपनी आदत अनुसार जब वो मुख्य मंच पर चढ़ कर आगे के सौफ़ौ पर बैठने लगे तो उन पार्टियों के स्थानीय नेताओं ने उनको मंच से ही उतार दिया। पार्टी छोड़कर गए उन लोगों का मानना था कि जो इज्जत मान सम्मान जजपा नेता डॉ अजय सिंह चौटाला एवं दुष्यंत चौटाला अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को देते हैं ऐसी उनको दूसरी पार्टियों में नहीं मिला । सिहाग ने कहा कि अब वो लोग पछता रहे हैं कि उनका पार्टी को छोड़ने का फैसला गलत था।सिहाग ने कहा कि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जो जजपा में सबसे ज्यादा सम्मानीय थे अब कांग्रेस में उनका क्या हश्र हो रहा है इस बारे सभी जानते हैं ।कांग्रेस के कार्यक्रमों में उन की क्या हैसियत है क्या भूमिका है इस बारे हर कोई वाकिफ हैं।
ओ पी सिहाग ने कहा कि पार्टी के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को य़ह कहावत हमेशा याद रखनी चाहिए कि पड़ा पत्थर भारी होता है तथा जो कार्यकर्ता या नेता पार्टी छोड़ कर अन्य दलों में शामिल हुए हैं उनका क्या हश्र हो रहा है य़ह बात भी नहीं भूलनी चाहिए। उन्होंने सभी को याद दिलाया कि हमारी पार्टी का जन्म संघर्ष व बलिदान के प्रतीक रहे गरीबों व किसानों के मसीहा आदरणीय श्रद्धेय युगपुरुष ताऊ देवीलाल की विचारधारा को आखिरी मंजिल तक पहुंचाने के लिये हुआ है तथा इस समय पार्टी की कमान प्रदेश के पढ़े लिखे,बहुमुखी प्रतिभा के धनी ,आधुनिक सोच के साथ प्रदेश को बहुत आगे ले जाने की सोच रखने वाले युवा नेता दुष्यंत चौटाला के हाथो में है तथा वो प्रदेश के भविष्य के नेता हैं । पार्टी में उतार चढाव आते रहते हैं इसलिए आप सभी से आह्वान है कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिन रात एक करदे तथा अपने अपने लोकसभा हल्के में पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने हेतू पूरी निष्ठा व मेहनत से काम करे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *