38 दिन बाद समुद्र की तलहटी में मिला ‘लापता पायलट’ का शव

नई दिल्ली, 11 अक्तूबर : बीते 2 सितंबर को समुद्र में चिकित्सा निकासी अभियान के दौरान लापता आईसीजी के पायलट का शव वीरवार को मिल गया। पायलट का पार्थिव शरीर 10 अक्तूबर को पोरबंदर से 55 किमी दूर दक्षिण- पश्चिम क्षेत्र में समुद्र के तल से बरामद किया गया है।

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) प्रवक्ता ने कहा कि जल्द ही सेवा परंपराओं और सम्मान के अनुसार पायलट राकेश राणा के पार्थिव अवशेषों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल, भारतीय ध्वज वाले मोटर टैंकर हरि लीला में गंभीर रूप से घायल चालक दल के एक सदस्य की चिकित्सा निकासी के लिए आईसीजी ने रात 11 बजे अभियान शुरू किया था। इस दौरान आईसीजी के हेलीकॉप्टर (एएलएच एमके-III) को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी और वह दो पायलट व दो एयर क्रू डाइवर के साथ समुद्र में डूब गया।

दुर्घटना के बाद, आईसीजी ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया और चार में से एक सदस्य को बचा लिया। अगले दिन कमांडेंट विपिन बाबू और प्रधान नाविक करण सिंह के शव और हेलीकॉप्टर का मलबा बरामद किया गया। इस बीच आईसीजी और नौसेना ने चौथे कार्मिक कमांडेंट राकेश कुमार राणा (पायलट) की तलाश के लिए 70 से अधिक हवाई उड़ानों और अनेक जलपोतों की मदद से समुद्र में अभियान जारी रखा। खोज और बचाव दल ने वीरवार 10 अक्तूबर को पायलट का पार्थिव शरीर पोरबंदर से लगभग 55 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में समुद्र की तलहटी से बरामद कर लिया।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img