Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनPolice Traffic Booths: यमुना सिटी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बनेंगे हाईटेक पुलिस व ट्रैफिक बूथPolice Attack Case Acquittal: मेंहदीपुर में पुलिस टीम पर पथराव व जानलेवा हमले के 12 साल पुराने मामले में सभी 7 आरोपी दोषमुक्तSuspicious Fall From Roof: नोएडा के हरौला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की छत से गिरकर फैक्ट्री कर्मी की मौतStolen TMT Rebar Buyer Arrested: चोरी का सरिया खरीदने वाला दिल्ली का शातिर कबाड़ी नोएडा से गिरफ्तार, 170 किलो माल बरामदPizza Shop Owner Kidnapping: बिसरख में पिज्जा दुकानदार अमित कुमार के दोबारा संदिग्ध अपहरण से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने औद्योगिक क्षेत्र फेज- 1 पंचकूला स्थित पेट्रोल पंप के साथ पड़े हार्टिकल्चर वेस्ट में लगी आग की घटना का लिया जायजा

पंचकूला, 14 अप्रैल : (कोमल रमोला ) हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज ओद्योगिक क्षेत्र फेज- I पंचकूला स्थित पेट्रोल पंप के साथ पड़े हार्टिकल्चर वेस्ट में लगी आग की घटना का जायजा लिया और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उनके साथ नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित थे।

*मामले की गहनता से जांच करवाई जायेगी ताकि सच सामने आ सके*

श्री गुप्ता में कहा आजकल पतझड़ का मौसम है और इस समय बहुत ज्यादा हॉर्टिकल्चर वेस्ट निकलता है । उन्होंने कहा कि आशंका है कि इस घटना के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ भी हो सकता है। यह जांच का विषय है और इस मामले की गहनता से जांच करवाई जायेगी ताकि सच सामने आ सके। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की पिछले दिनों से कुछ समाचार पत्रों में खबरें आ रही थी , आशंका जतायी जा रही थी कि कोई ना कोई शरारत कर सकता है।

*हॉर्टिकल्चर वेस्ट के निस्तारण और उपयोग के लिए दूसरे देशों और प्रदेशों की तर्ज पर प्लांट लगाने की संभावनाओं को तलाशा जायेगा*

श्री गुप्ता ने कहा कि हॉर्टिकल्चर वेस्ट से खाद तैयार करने की तकनीक अपनाने पर विचार किया जाएगा ताकि हॉर्टिकल्चर वेस्ट की प्रोसेसिंग हो सके। उन्होंने कहा कि यह कोई एक दिन का वेस्ट नहीं बल्कि साल दो साल पुराना वेस्ट है। यह अच्छा होता की इसकी साथ की साथ प्रोसेसिंग होती ।उन्होंने कहा कि हॉर्टिकल्चर वेस्ट के निस्तारण और उपयोग के लिए दूसरे देशों और प्रदेशों की तर्ज पर प्लांट लगाने की संभावनाओं को तलाशा जायेगा। उन्होंने कहा कि पंचकूला में एक बडा हादसा होने से टल गया। जिला प्रशासन की मुस्तैदी से हार्टिकल्चर वेस्ट में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।आगे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति ना हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

*मामले की जांच के लिए कमेटी गठित*

श्री गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त द्वारा मामले की जांच के लिए एक चार सदसीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें एसडीएम पंचकूला ,नगर निगम की संयुक्त आयुक्त, नगर निगम के अधीक्षक अभियंता और फायर स्टेशन आफिसर, पंचकूला को शामिल किया गया है। यह कमेटी आग लगने के कारणों के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ -साथ भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति को रोकने के लिए सुझाव भी देगी। साथ ही अधिकारी/व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की भी सिफारिश करेगी जिसके गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण यह घटना हुई है।

*आग की घटना पर काबू पाने के लिए तीन सदसीय कमेटी का गठन*

उन्होंने बताया कि इसके अलावा आग की घटना पर काबू पाने के लिए उप नगर निगम आयुक्त श्री अपूर्व चौधरी, कार्यकारी अभियंता (बागवानी) नगर निगम पंचकूला प्रमोद कुमार और चीफ सैनेटरी इंस्पेक्टर नगर निगम पंचकूला श्री अविनाश सिंगला की तीन सदसीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी घटनास्थल पर चौबीस घंटे होम गार्ड की तैनाती भी सुनिश्चित करेगी।

*आग की घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौक़े पर पहुंचे*

रविवार प्रातः लगभग 6ः55 बजे आग की घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम गौरव चौहान , नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह और नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर मौके पर पहुंचे।

*किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान को रोकना सबसे बड़ी प्राथमिकता थी*

आग पर काबू पाने के लिए फायर स्टेशन सैक्टर- 5 पंचकूला की 12 दमकल गाडियां, सैक्टर-20 और बरवाला औद्योगिक क्षेत्र स्थित फायर स्टेशन से एक- एक दमकल गाडी मौके पर पहुंची और फायर आफिसर तरसेम की अगुवाई में आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया । घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान को रोकना सबसे बड़ी प्राथमिकता थी। आग को और अधिक फैलने से रोकने के लिए चंडीगढ प्रशासन और मोहाली जिला प्रशासन से संपर्क किया गया जिसके बाद एक दमकल गाडी चंडीगढ से, एक मोहाली से और एक डेराबस्सी से मौके पर पंहुची और एक सयंुक्त अभियान चलाकर आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी भी प्रकार के जान माल का कोई नुकसान नही हुआ । किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट पर रखा गया था और साथ ही घटनास्थल पर एंबुलेंस की तैनाती भी की गई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *