Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार, विशाल जनसभा में लोगों से आप को 13-0 से जिताने की अपील की

पटियाला/चंडीगढ़, 8 मई ( कोमल रमोला ) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पटियाला में ‘आप’ उम्मीदवार डॉ बलबीर सिंह के लिए प्रचार किया। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से आम आदमी पार्टी को 13-0 से जिताने की अपील की।

अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनका परिवार मुगलों के समय उसके साथ थे। अंग्रेजों के शासन में उसके साथ रहें। अकाली दल के समय उसमें रहें। फिर कांग्रेस में रहें और बीजेपी सरकार में उसके साथ हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पटियाला रियासत को अहमद शाह अब्दाली ने बनाया क्योंकि कैप्टन के पूर्वज आला सिंह ने अब्दाली का काफिला लूटने वाले खालसा ग्रूप का नाम बताया था। उन्होंने कहा कि कुछ खालसा के लोग अहमद शाह अब्दाली के लूटे हुए सामान को काफिले के पीछले भाग से लूट लेते थे और उसे गरीबों में बांट देते थे। कैप्टन के पूर्वज आला सिंह ने अब्दाली को उन खालसा के लोगों का नाम बताया था, जिसे अब्दाली ने मार दिया। इसी के बाद अब्दाली ने खुश होकर आला सिंह के बेटे को पटियाला रियासत दे दिया था।

मान ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर भी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड की शाम जनरल डायर ने बिक्रम मजीठिया के घर पर डिनर किया था। ऐसे लोगों से पंजाब की वफादारी की उम्मीद क्या कर जा सकती है! वहीं प्रताप सिंह बाजवा के अंदर मुख्यमंत्री बनने की बहुत बेचैनी रहती है लेकिन कांग्रेस ने उनके मुख्यमंत्री बनने के सपने को भ्रूणहत्या कर दी।

सुखबीर बादल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सुख विलास होटल पंजाब के लोगों के खून पसीने से बना है। उस होटल के प्रत्येक कमरे के साथ एक पूल है। उन्होंने कहा कि हम सुख विलास को पंजाब सरकार के कब्जे में लेंगे और उसको स्कूल में बदल देंगे। वह हर कमरे के साथ फूल वाला पहला स्कूल होगा। इसके लिए हमने एक नारा भी तैयार कर रखा है, ‘दुनिया का पहला स्कूल जिसके हर एक कमरे के पीछे पूल।

मान ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिंदी शब्दकोश में करीब 6 लाख शब्द है, लेकिन पीएम मोदी सिर्फ हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, पाकिस्तान-कब्रिस्तान जैसे आठ दस शब्द ही बोलते हैं। महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और भुखमरी जैसी समस्याओं पर वह कभी नहीं बोलते।

उन्होंने कहा कि बेहद शर्मनाक बात है कि दस साल प्रधानमंत्री बनने के बाद वह मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नफ़रत की राजनीति करती है। वह लोगों से जाति-धर्म के नाम पर डराकर वोट लेना चाहती है। पंजाब में भी वह फूट डालने की कोशिश कर रही है, लेकिन पंजाब के लोग नफरत की राजनीति को कभी पसंद नहीं करते। पंजाब सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जाना जाता है। यहां के लोग गुरुपर्व, ईद, होली, दिवाली और नवमी एक साथ मिलकर मनाते हैं। भाजपा की नफरत की राजनीति यहां कभी सफल नहीं हो सकती।

मान ने कहा कि हम काम की राजनीति करते हैं। पिछले दो साल में हमने 43000 नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी। 829 मोहल्ला क्लीनिक खोले, जिसमे अभी तक करीब डेढ़ करोड़ लोगों के इलाज हो चुके हैं। मैंने स्वास्थ्य मंत्री को कहा कि पंजाब का कोई ऐसा अस्पताल न हो जिसमें एक्स-रे मशीन और जांच लैब एवं दवा न हो। किसी भी मरीज को जांच और दवाई के लिए अस्पताल से बाहर न जाना पड़े। इसकी जिम्मेदारी हमने सभी अस्पतालों के चीफ मेडिकल ऑफिसर को दे दी, ताकि कोई ढिलाई न हो।

वहीं पंजाब के किसानों की तरक्की के लिए हमने पंजाब के 59 प्रतिशत खेतों में नहरी पानी पहुंचाया है। मार्च 2022 में जब मैं मुख्यमंत्री बना था तब सिर्फ 21 प्रतिशत खेतों में नहर का पानी पहुंच रहा था। अक्टूबर तक हम 70 प्रतिशत खेतों में नहरी पानी पहुंचा देंगे, जिसके बाद पंजाब में करीब 6 लाख ट्यूबवेल बेकार हो जाएंगे। फिर सरकार के करीब 5000 से 6000 करोड़ रुपए बचेंगे। उस पैसे से हम अपनी माताओं बहनों को 1000 रू हर महीना देंगे। हम अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने का हिसाब लगाकर बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि हम पंजाब में इंडस्ट्री लाने पर भी बहुत कम कर रहे हैं। अभी तक पंजाब में करीब 70000 करोड़ के इन्वेस्टमेंट हो चुके हैं जिससे करीब तीन लाख नौजवानों को रोजगार मिल चुका है। उन्होंने कहा कि टोमेटो सॉस बनाने वाली कंपनी ‘किसान’ से हमारी बात हो चुकी है। उसे 10,000 मिट्रिक टन टमाटर की जरूरत होती है जिसमें साढ़े नौ हजार मेट्रिक टन वह बाहर से मंगवाती है। हमने पीएयू से उसके लिए एक प्रस्ताव बनवाया ताकि अच्छी क्वालिटी का टमाटर यहीं उपज सके। फिर टमाटर की खेती से यहां के किसानों को फायदा मिलेगा और फसली विविधीकरण को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

इसके अलावा इंडस्ट्री की सुविधा के लिए हमने उसे सारी कागजी प्रक्रिया से मुक्त कर दिया है। हमने इंडस्ट्री के लिए हरा स्टांप जारी किया जिसमें सभी कागजी प्रक्रिया एक साथ हो जाती है और उसे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं पड़ते। वहीं प्राइवेट कॉलोनियों के लिए हमने लाल स्टांप बना दिया है, ताकि भविष्य में कोई गैरकानूनी कॉलोनी न बन सके।

जनसभा को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार डॉक्टर बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और जनसभा में आए सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के करीब 12000 करोड रुपए के फंड रोक रखी है। हम जीतने के बाद संसद में इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे और पंजाब के रुके हुए सभी फंड को पास करवाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *