Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

गाजियाबाद में पिता ने 8 महीने की बच्ची की गला दबाकर की हत्या

फरुखनगर के कुरैशी मोहल्ले में एक 8 महीने की बच्चा का शव मिलने से हड़कंप मच गया
फरुखनगर के कुरैशी मोहल्ले में एक 8 महीने की बच्चा का शव मिलने से हड़कंप मच गया

अमर सैनी

गाजियाबाद। फरुखनगर के कुरैशी मोहल्ले में एक 8 महीने की बच्चा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची के मामा ने उसके पिता पर ही गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बेटी होने से नाराज पिता ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
का आरोप है कि पिता बेटी होने से नाराज था।
गाजियाबाद के शहीद नगर के रहने वाले मोनीश कुरैशी ने बताया कि उसकी बहन मुर्शीदा की शादी करीब 9 साल पहले थाना टीला मोड़ के फारुख नगर के कुरेशी मोहल्ले में रहने वाले आसिफ कुरैशी से हुई थी। शादी के बाद आसिफ और मुर्शीदा के तीन बच्चे हुए। जिसमें पहले बेटा और उसके बाद दो बेटी है। मोनीश का आरोप है की बेटी होने से आसिफ नाखुश था और दोनों बेटियों को पीटा करता था। मोनीश के मुताबिक आसिफ की साइकिल के टायर के वॉल बनाने का काम है। मोनीश का आरोप है कि आसिफ ने अपनी पत्नी को चार दिन पहले इतना पीटा था की उसकी नाक की हड्डी टूट गई थी। जिसका इलाज करने के लिए वह मायके आई हुई थी। मंगलवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि उनकी छोटी भांजी आयशा जिसकी उम्र 8 महीने है उसकी घर में मौत हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो घर पर सिर्फ उनकी भांजी का शव था बाकी लोग वहां से जा चुके थे। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल के मुताबिक बच्ची की मौत की सूचना के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही अन्य तरीके से भी जांच की जा रही है। जो भी इसमें दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *