Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंचकूला में करेंगे रोड शो : ज्ञानचंद गुप्ता

 

 पंचकूला 8 मई( कोमल रमोला ) हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 10 मई को पंचकूला आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्री नड्डा सुबह 10 बजे भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में एक भव्य रोड शो करेंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि रोड शो में मुख्यमंत्री नायब सैनी भी उपस्थित रहेंगे। श्री नड्डा के आगमन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस मौके पर प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा भी मौजूद रहे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि श्री नड्डा का रोड शो पंचकूला के सेक्टर-7 डीसी मॉडल स्कूल से शुरू होगा और सेक्टर-7-8 की लाइट प्वाइंट तक रहेगा। इस रोड में हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस रोड से चुनावी अभियान को और गति मिलेगी।
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि रोड शो की तैयारियों के निमित्त आज मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठों व जिला के प्रमुख पदाधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक हुई। बैठक में रोड शो को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। श्री गुप्ता ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को रोड शो के निमित्त जिम्मेदारियां दे दी गई है। उन्होंने कहा कि श्री नड्डा का यह रोड शो विशाल होगा और कार्यकर्ताओं में एक नई उर्जा और नया जोश भरने का काम करेगा।
पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में है। मोदी सरकार द्वारा 10 सालों में किए गए कार्यों से जनता खुश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सालों में गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं बनाकर उनका लाभ पहुंचाया है। हरियाणा की जनता लोकसभा चुनाव में 11 कमल खिलाएगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से भाजपा की प्रत्याशी बंतो कटारिया अंबाला लोकसभा से प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *