NationalCrimeNoida

किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अमर सैनी
नोएडा। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-62 स्थित राजकीय बाल गृह में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच में पता चला है कि किशोरी काफी समय से बीमार थी। पुलिस ने नशेड़ी पिता को बुलवाकर किशोरी का अंतिम संस्कार कराया है। बताया जा रहा है कि नशेड़ी पिता किशोरी और उसकी छोटी बहन का ख्याल नही रखता था। पिता ने दोनों को घर से निकाल दिया था। जिसके चलते पुलिस ने दोनों को सेक्टर-62 स्थित राजकीय बाल गृह में रखवा दिया था।
सेक्टर 62 स्थित राजकीय बाल गृह में रह रही 15 वर्षीय बेटी बंटी को इलाज के लिए सेक्टर 30 स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक होशियारपुर गांव में रहने वाली किशोरी बंटी का पिता बंटी शराब पीने का आदी था। उसने अपनी बड़ी बेटी बंटी और छोटी बेटी को घर से निकाल दिया था, इसलिए थाना सेक्टर 49 की पुलिस ने उसे सेक्टर 62 स्थित राजकीय बाल गृह में भर्ती करा दिया। किशोरी के बीमार होने पर पुलिस ने उसके पिता को सूचना दी। लेकिन वह अपनी बेटी को देखने नहीं आया। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने पिता को इसकी सूचना दी। लेकिन पिता ने आने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस के काफी मान-मनौव्वल के बाद वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करने आया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता शराब के नशे में धुत होकर शमशान घाट पर पहुंचा था।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players