Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

नोएडा स्टेडियम में आज होगा रोबोटिक्स चैंपियनशिप का आगाज

रोबोटिक्स चैंपियनशिप
नोएडा स्टेडियम में आज होगा रोबोटिक्स चैंपियनशिप का आगाज

नोएडा स्टेडियम में आज होगा रोबोटिक्स चैंपियनशिप का आगाज

नोएडा। शहर के नोएडा स्टेडियम में शनिवार को रोबोटिक्स चैंपियनशिप का आगाज होगा। आयोजनकर्ता ऑल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (आइकरा) के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इसका उद्घाटन करेंगे। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आयोजन अगले चार दिन यानी दो सितंबर तक चलेगा। इसमें 60 देशों के करीब 2200 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। तीसरी बार नोएडा स्टेडियम को इसकी मेजबानी मिली है।

आयोजकों के अनुसार, सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में होने वाली रोबोटिक्स चैंपियनशिप में इस बार एडवांस तकनीक के रोबोट और एआई का एडवांस उपयोग भी देखने को मिलेगा जो रोबोटिक्स चैंपियनशिप को और भी आकर्षक व खास बनाएगा। इस दौरान लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से युक्त करीब 150 से अधिक नवाचारों का प्रदर्शन होगा।

यह पहली बार होगा जब एक साथ ब्राजील, कनाडा, जर्मनी, ईरान, इराक, अजरबैजान, अल्जीरिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, बोत्सवाना, मिस्र, घाना, कजाखिस्तान, केन्या, मलेशिया, मेक्सिको, मोरक्को, माली, मोजाम्बिक, नेपाल, नाइजीरिया, नार्वे समेत 60 देशों से अधिक देशों के खिलाड़ियों का एक ही स्थान पर समागम होगा।

15 प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी

आयोजकों के अनुसार, इस चार दिवसीय कार्यक्रम में रोबोट्स के बीच रोबो सॉकर, रोबो रेस, बॉट्स कॉम्बैट, मेज सॉल्वर, ड्रोन रेस, आरसी प्लेन, वॉटर रॉकट, सुमो बॉट, ड्रोन सॉकर, एफपीसी ड्रोन रेसिंग, आरसी इलेक्ट्रिक कार रेसिंग, रोबो हॉकी समेत 15 प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी।

इस रोमांचक चैंपियनशिप को देखने के लिए दर्शकों के लिए दरवाजे खुले रहेंगे, उन्हें निःशुल्क प्रवेश मिलेगा।

पिछली बार 40 से अधिक देश हुए थे शामिल

यह तीसरी बार है जब नोएडा स्टेडियम को रोबोटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। अब तक साल 2024 के अगस्त माह और साल 2023 में यह चैंपियनशिप नोएडा स्टेडियम में आयोजित हुई थी। पिछली बार प्रतियोगिता में 40 से अधिक देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें