प्रेम प्रसंग में असफल युवती ने की आत्महत्या

अमर सैनी
नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती ने अपनी जान देदी। बताया जा रहा है कि अमृता नामक युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में युवक ने अमृता से ब्रेकअप कर लिया था। जिसके बाद से अमृता काफी तनाव में चल रही थी। इसी के चलते शनिवार रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूल रूप से बलिया जिले के बेल्थरा गांव की रहने वाली 21 वर्षीय अमृता पुत्री अखिलेश ग्रेटर नोएडा के छोटी मिलक गांव में किराए के मकान में रहती थी। वह ग्रेटर नोएडा स्थित केएफसी रेस्टोरेंट में काम करती थी। शनिवार रात को अमृता ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और मृतका के परिजनों से आत्महत्या का कारण पता कर रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतका के दोस्तों का कहना है कि उसका किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग में असफल होने के कारण उसने आत्महत्या की है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img