भारत

किसान नेता ठाकुर भानु प्रताप के खिलाफ एफआईआर की मांग

-सीएम के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का ऑडियो सामने आया था

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में किसान नेता ठाकुर भानु प्रताप सिंह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। दरअसल, ठाकुर भानु प्रताप सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को गाली देने का ऑडियो खूब वायरल हो रहा हैं। एफआईआर कराने के लिए बतौर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी महेंद्र सिंह और पूर्व राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र सिंह त्यागी ने एक प्रेस वार्ता की।

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि उन्होंने यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी महेंद्र सिंह के साथ दिल्ली जाकर 27 मार्च को रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के लिए पत्र दिया था। इस बात की जानकारी मिलने पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह नाराज हो गए। उन्होंने आगे बताया कि 1 अप्रैल को वह अपने साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज कॉलेज में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में हिस्सा लेने के लिए भी पहुंचे थे। इस दौरान ठाकुर भानु प्रताप ने उन्हें फोन कॉल की और वार्तालाप के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा को गंदी गाली देकर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिए जाने पर उन्हें ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा धमकाया गया। देवेंद्र त्यागी के मुताबिक यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय प्रचार मंत्री द्वारा भी उन्हें वॉट्सऐप पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर ही भाजपा को अपना समर्थन दे रहे हैं। भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा फोन पर गाली गलौज व अभद्र व्यवहार करने के आरोप में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए शिकायती पत्र दिया गया है। गाली दिए जाने की वायरल ऑडियो की भी उन्होंने निष्पक्ष जांच करायें जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players