Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Bus Fire: नोएडा ट्रांसपोर्ट नगर में दो बसों में आग लगी, झुलसे बस परिचालक की मौत

Noida Bus Fire: नोएडा ट्रांसपोर्ट नगर में दो बसों में आग लगी, झुलसे बस परिचालक की मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ जब सड़क किनारे खड़ी दो बसों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दोनों बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस आगजनी में एक बस का परिचालक झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक परिचालक राम नरेश प्रजापति पिछले 15 साल से बस परिचालन का काम कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त बस के चालक और परिचालक ने बस के अंदर खाना खाकर आराम करने के लिए पंखा चालू किया था। उन्होंने बस की बैट्री से कनेक्शन जोड़कर पंखा चलाया और परिचालक बस की बोनट पर जबकि चालक बस की छत पर सो गए। इसी दौरान अचानक आग लग गई, जिससे परिचालक आग में फंस गया और जलने से उसकी मौत हो गई जबकि चालक हादसे से बचकर कूदकर भाग गया।

आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। हालांकि, दो बसें पूरी तरह जल गईं लेकिन आसपास खड़ी अन्य बसों को जलने से बचा लिया गया।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि आग पंखे के कनेक्शन में शार्ट सर्किट के कारण लगी। मृतक परिचालक के परिजन ने बताया कि राम नरेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा प्रबंध कड़े करने की बात कही गई है।

>>>>>>>

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें