Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad Encounter: फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद हत्या के प्रयास का आरोपी भारत उर्फ भालू गिरफ्तार

Faridabad Encounter: फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद हत्या के प्रयास का आरोपी भारत उर्फ भालू गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस ने क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम की कार्रवाई में हत्या के प्रयास के आरोपी भारत उर्फ भालू को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। आरोपी के दाहिने पैर में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, भारत उर्फ भालू मूल रूप से कचेडा गोत्तमबुध नगर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल फ्रेंड्स कॉलोनी, बल्लभगढ़ में रहता है। उस पर पहले भी लड़ाई-झगड़ा, अपहरण, लूट और हत्या के प्रयास जैसे पांच गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और उस पर 5,000 रुपये का इनाम भी घोषित था।

अपराध शाखा सेंट्रल की टीम को 8 अगस्त की रात गुप्त सूचना मिली कि भारत मोटरसाइकिल से सोतई पुल की तरफ से IMT होते हुए मच्छगर गांव की ओर जाएगा। टीम ने नाकाबंदी की और आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा और इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की। एक गोली पुलिस कर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। मौके से एक देसी पिस्टल, चार खाली खोखे, दो जिंदा राउंड और प्लेटीना मोटरसाइकिल बरामद की गई।

आरोपी को उपचार के लिए जनरल अस्पताल, बल्लभगढ़ भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस घटना के बाद थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि फरीदाबाद में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें