Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

गौतमबुद्ध नगर में अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कर देखने को मिला। यहां पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और उसके बाद वह पलट गई। इस गाड़ी में 7 छात्र सवार थे, जो कि मामूली रूप से घायल हो गए।

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के जीएनआईओटी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर कॉलेज से जगत फार्म की तरफ जा रहे थे, लेकिन जैसे ही वह छात्र जीएल बजाज कॉलेज के सामने पहुंचे तो स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक से अनियंत्रित हो गई और वह डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। स्कॉर्पियो गाड़ी के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। इसके बाद आसपास मौजूद लोग तेजी से दौड़कर आए और उन सभी छात्रों को गाड़ी से बाहर निकाला गया और तेजी दिखाते हुए उन छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई। इन सभी छात्रों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी
हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई और गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सभी छात्रों को उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। इस वजह से वह अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

ट्रैफिक पुलिस ने खुलवाया जाम
स्कॉर्पियो गाड़ी के बीच रोड पर पलटने के बाद जाम की स्थिति बन गई, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया। नॉलेज पार्क थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उनके द्वारा क्रेन की मदद से उस स्कॉर्पियो गाड़ी को भी साइड करा कर यातायात को सुचारु कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *