उत्तर प्रदेशराज्य

Agra Dargah Controversy: आगरा में दरगाह के पीछे बनी कोठरी तोड़े जाने पर सड़क पर उतरे लोग, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Agra Dargah Controversy: आगरा में दरगाह के पीछे बनी कोठरी तोड़े जाने पर सड़क पर उतरे लोग, पुलिस ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-1 इलाके में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंद बली शाह दरगाह के पीछे बनी एक कोठरी को प्रशासनिक कार्रवाई के तहत तोड़ दिया गया। कोठरी गिराए जाने से नाराज महिलाओं और पुरुषों ने सड़क पर उतरकर जोरदार हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-1 के नागाजी मार्केट के पास करीब 70 वर्ष पुरानी हिंद बली शाह दरगाह स्थित है। दरगाह से सटी जमीन पर बीते कई महीनों से एक मार्केट का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे लेकर दरगाह के खादिम नवाजी शाह और स्थानीय निवासी केडी गुप्ता के बीच लगभग चार महीने से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच आज दोपहर करीब एक बजे तहसील से कुछ लोग जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे। बताया गया कि यह टीम खुद को कानूनगो और राजस्व विभाग से जुड़ा बता रही थी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना या स्पष्ट अनुमति के बातचीत के दौरान ही जेसीबी से दरगाह के पीछे बनी कोठरी को गिरा दिया गया। कोठरी हटाने का कारण पास में बन रही मार्केट को पीछे की ओर रास्ता देना बताया गया। इस कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने मौके पर हंगामा करते हुए अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना है कि कोठरी हटाने के बदले उन्हें पहले पैसों की पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद अचानक कोठरी तोड़ दी गई, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

वहीं इस मामले में केडी गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पहले ही इस संबंध में अधिकारियों और थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। उनके अनुसार, एसडीएम द्वारा आदेश पारित किए जाने के बाद ही मंगलवार दोपहर कानूनगो और राजस्व विभाग की टीम की निगरानी में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।

इस पूरे मामले पर एसडीएम ने भी स्पष्ट किया है कि उनके आदेश के बाद ही दरगाह के पीछे अवैध रूप से बनी कोठरी को हटाया गया है और पूरी कार्रवाई नियमानुसार की गई है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की गैरकानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। फिलहाल पुलिस बल की तैनाती के बीच स्थिति सामान्य बनी हुई है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button