Cyber Crime: जॉब और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला समेत दो लोगों से 51 लाख की साइबर ठगी

Cyber Crime: जॉब और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला समेत दो लोगों से 51 लाख की साइबर ठगी

नोएडा। साइबर ठगों ने जॉब और ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक महिला समेत दो लोगों से कुल 51 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर नोएडा साइबर क्राइम थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला से जुलाई 2025 में जालसाजों ने संपर्क किया। पहले उन्हें जॉब और फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने अलग-अलग माध्यमों से महिला से करीब 25 लाख रुपये निवेश करवा लिए। बाद में जब महिला ने अपना पैसा वापस निकालने का प्रयास किया तो पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं।

दूसरे मामले में सेक्टर-62 निवासी 70 वर्षीय एक सेवानिवृत्त निजी कंपनी अधिकारी को सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला ने संपर्क किया। बातचीत के दौरान उसे निवेश पर दोगुना मुनाफा मिलने का झांसा दिया गया। इसके बाद पीड़ित को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर निवेश कराया गया और ठगों ने उनसे 26 लाख रुपये ठग लिए।

पीड़ित ने 24 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए ठगों के बैंक खातों में जमा 11 लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए। अब दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img