Railway News: एक्सप्रेस ट्रेनों में चेन पुलिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रेलवे एक्ट में केस दर्ज

Railway News: एक्सप्रेस ट्रेनों में चेन पुलिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रेलवे एक्ट में केस दर्ज

नोएडा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दादरी रेलवे स्टेशन के पास दो अलग-अलग एक्सप्रेस ट्रेनों में चेन पुलिंग करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुपौल-नई दिल्ली समर स्पेशल एक्सप्रेस दिल्ली की ओर जा रही थी। ट्रेन के दादरी रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचने पर बिहार के छपरा जिले के छोटा थेपला गांव निवासी विक्की चौधरी ने बिना अनुमति चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

इसी तरह दूसरी घटना में गोमती एक्सप्रेस में दादरी रेलवे स्टेशन यार्ड के पास चेन पुलिंग की गई। जांच के दौरान इस मामले में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर निवासी पीयूष कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि बिना किसी वैध कारण के चेन पुलिंग करना दंडनीय अपराध है, जिससे रेल संचालन प्रभावित होता है और यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img