Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

बुलंदशहर पहुंचे यूपी राजस्व परिषद अध्यक्ष डॉ रजनीश दुबे, अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए दिशा निर्देश

बुलंदशहर
बुलंदशहर पहुंचे यूपी राजस्व परिषद अध्यक्ष डॉ रजनीश दुबे, अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए दिशा निर्देश

बुलंदशहर पहुंचे यूपी राजस्व परिषद अध्यक्ष डॉ रजनीश दुबे, अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए दिशा निर्देश

रिपोर्ट : अवनीश त्यागी

उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद अध्यक्ष डॉ रजनीश दुबे बुलंदशहर पहुंचे। यहां राजस्व परिषद अध्यक्ष ने मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे के साथ कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर अधिनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। राजस्व कमिश्नर ने निर्देश देते हुए कहा कि लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और जिले में राजस्व वसूली के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। राजस्व परिषद के अध्यक्ष डा. रजनीश दुबे ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व से जुड़े लंबित वादों का तत्काल गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। जिले में राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाने और अधिक से अधिक वसूली करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही अभियान चलाकर चकबंदी सम्बन्धित वादों का निस्तारण, चरित्र, हैसियत प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों को ससमय जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित एसएलएओ कार्यालय, कार्यालय भूलेख अधिकारी, ईआरके पटल, आंग्ल अभिलेखागार, शस्त्र कार्यालय, शस्त्रागार, दण्डाभिलेखागर, रिकार्ड रूम में पंजीकरण रजिस्टर, सभी तहसीलों के थानेवार रिकार्ड को देखा और रिकार्ड का पत्रावलियों से मिलान किया।

इसके बाद उन्होंने नजारत में पहुंचकर अभिलेखों की जांच, एडीएम वित्त कार्यालय व न्यायालय, संयुक्त कार्यालय, बिल अनुभाग, आरआरके अनुभाग, संग्रह कार्यालय, डाक रजिस्टर, गार्ड फाइल एव रजिस्टर, भूमि संबन्धित दस्तावेज तथा अन्य पत्रवालियों की जांच की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *