Uttar Pradesh : हापुड़ के कोटला सादात में युवती का शव पंखे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Hapur : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात स्थित मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में शनिवार सुबह दिपांशी उर्फ बुलबुल 22 वर्ष का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ सदर अनीता चौहान ने बताया कि शनिवार सुबह थाना पुलिस को मोहल्ला कोटला सादात में एक युवती का शव पंखे से लटका होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात सभी खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठने के बाद पुत्री दिपांशी के कमरे में न मिलने पर उसकी तलाश की गई। मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में जाकर देखा तो उनकी पुत्री पंखे से लटकी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती ने पंखे से लटककर आत्महत्या की है। इसके बावजूद पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।





