उत्तर प्रदेश, नोएडा: चैती छठ नहाय-खाय के साथ आज शुरू होगा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सूर्योपासना का चार दिवसीय अनुष्ठान चैती छठ मंगलवार से शुरू होगा। साल में दो बार होने वाले छठ पूजा के लिए व्रतियों में उत्साह है। इसे लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है। छठ को लेकर बाजार में चहल पहल बढ़ गई है।

दो तीन दिन पहले से छठव्रती पूरी पवित्रता के साथ प्रसाद बनाने के लिए तैयारी कर रही हैं। सोमवार को घरों में महिलाओं ने ठेकुआ, कद्दू की सब्जी, रसिया (गुड़ वाली खीर), कसार लड्डू का प्रसाद बनाया। चैती छठ पूजा शहर में विभिन्न सेक्टर और सोसाइटी में पर्व मनाया जाएगा। छठ श्रीसूर्यदेव पूजा समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल को नहाय खाय के साथ चैती छठ शुरू होगा। छठ मैया की स्थापना होगी। घर की साफ-सफाई और स्नान के बाद कद्दू और चने की दाल से बनी सब्जी के साथ चावल का भोग ग्रहण किया जाएगा। दो अप्रैल को खरना होगा। खरने में गुड़ और दूध से बनी खीर खाई जाती है। खीर को प्रसाद के रूप में वितरित भी किया जाता है। इसके बाद खरना की शाम को 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा।

तीन अप्रैल की शाम को सूर्य देव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं 4 अप्रैल की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद यह पर्व सम्पन होगा। उन्होंने बताया कि चैती छठ पर कोई बड़ा सामूहिक कार्यक्रम नहीं, श्रद्धालु घरों में स्नान की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर और सोसाइटी में भी कार्यक्रम होंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img